Newsकबीरधामछत्तीसगढ़धर्म-अध्यात्म

भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक दिवस पर आज जैन समाज एवं भारतीय जैन संघटना पंडरिया के द्वारा छठवें वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन

जैन समाज के अध्यक्ष हरीश जैन,भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष प्रणय जैन ने सर्व समाज के लोगो से अपील की है कि भगवान महावीर के सिद्धांत जिओ और जीने दी की प्रेरणा से रक्तदान कर सेवा के इस मंगलमयी कार्य में अधिक से अधिक भाग लें

पंडरिया प्रवक्ता.कॉम 31 मार्च 2026

Join WhatsApp

भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर रक्तदान शिविर के साथ सड़क सुरक्षा संदेश कार्यक्रम आयोजित
पंडरिया-सत्य अहिंसा के साथ मानव सेवा के प्रतिरूप भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक दिवस 31 मार्च मंगलवार को जैन समाज एवं भारतीय जैन संघटना पंडरिया के द्वारा छठवे वर्ष रक्तदान शिविर के आयोजन किया जा रहा है।जिसमें रक्त देने वाले रक्तवीरों को सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ हेलमेट का वितरण किया जाएगा।
जैन समाज के अध्यक्ष हरीश जैन,भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष प्रणय जैन ने सर्व समाज के लोगो से अपील की है कि भगवान महावीर के सिद्धांत जिओ और जीने दी की प्रेरणा से रक्तदान कर सेवा के इस मंगलमयी कार्य में अधिक से अधिक भाग लेने का आग्रह किया गया है।
इस कार्यक्रम में संदीप सिंह ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी के साथ पुलिस विभाग के Asp अमित पटेल,sdop पंडरिया भूपत सिंह के साथ पंडरिया थाना प्रभारी अजय सिन्हा ने उपस्थिति देकर रक्तदान के साथ सड़क सुरक्षा के इस कार्यक्रम में अपना सहयोग उपस्थति देने की बात कही है।
जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी समाज के लोगो का सहयोग मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button