InternationalTop News
Trending

जंग का दुनिया भर के ऊर्जा जरूरतों को प्रभावित कई देशों की लाइफस्टाइल तक में हुआ बदलाव

संकट के कारण अनोखे तरीके अपना रहे हैं देश, द. कोरिया में कम नहाने की अपील तो ड्राइविंग पर भी लगी पाबंदी

प्रवक्ता.कॉम 31 मार्च 2026

Join WhatsApp

एजेंसी

सियोल, एजेंसी। ईरान-इजरायल युद्ध के कारण पूरी दुनिया एक गंभीर ऊर्जा और आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ी है। इस तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिससे वैश्विक सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है।

भारत जैसे देश रूस से रियायती तेल और इथेनॉल ब्लेंडिंग के जरिये अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया जैसे देश जहां 35 साल बाद ड्राइविंग पर पाबंदियां लगाने पर विचार कर रहे हैं।

भारतीय इकोनॉमी पर बड़ा असर महंगाई में 76 फीसदी की वृद्धि :

भारत में फरवरी 2026 की तुलना में मार्च में कीमतों में लगभग 76 पीसदी तक की भारी वृद्धि देखी गई है। इस वैश्विक बढ़ोतरी के बावजूद, सरकार और तेल कंपनियों ने फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश की है, लेकिन कच्चे तेल के 120 डॉलर के ऊपर बने रहने से कीमतों में बढ़ोतरी का दबाव बना हुआ है।

अंक के आधार पर निकालेंगाड़ी :

दक्षिण कोरिया सरकार ने पहले ही सरकारी कर्मचारियों के लिए नियम लागू कर दिया है, जिसमें गाड़ी की नंबर

120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं कच्चे तेल की कीमतें

थाईलैंड में हल्के कपड़े पहनने की सलाह

थाईलैंड के पीएम लोगों से हल्के कपडे पहनने को कह रहे हैं, ताकि एसी कम चलाना पड़े।

गुब्बारे किए कम

कतर से आने वाली हीलियम गैस प्रभावित होने से पार्टी के गुब्बारे कम मिल सकते हैं।

चीनी से ज्यादा बायोफ्यूल

ब्राजील की चीनी मिलें अब चीनी कम और बायोफ्यूल (ईंधन)अधिक बना सकती हैं।

प्लेट के आखिरी अंक के आधार पर तय होता है कि वे किस दिन ऑफिस गाड़ी ला सकते हैं।कारों में सो रहे लोग इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में लोग पेट्रोल के लिए घंटों लंबी कतारों में अपनी कारों में ही रात बिताने को मजबूर

पेट्रोकेमिकल से बने सामान जैसे ट्रैक सूट महंगे हो सकते हैं, क्योंकि इनके उत्पादन की लागत बढ़ती हैतेजी से बदल रहे हैं हालातलिफ्ट का उपयोग कम

फिलिपींस में अब सरकारी कर्मचारियों को लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का उपयोग करने को कहा गया है।

समय घटाया

मिस्र ने ऊर्जा बचाने के लिए दुकानों के खुलने के समय कम कर दिए हैं।

फॉर्मूला-1 रेस रद्द

बहरीन और सऊदी अरब में फॉर्मूला-1 रेस मिसाइल खतरे के कारण रद्द कर दी गई हैं।

साउथ कोरिया कम समय तक नहाएं

दक्षिण कोरिया में कम नहाने की अपील है, ताकि पानी गर्म करने में कम ऊर्जा लगे।

श्रीलंका में एक दिन की छुटटी

श्रीलंका ने ईंधन बचाने के लिए एक दिन (बुधवार) कासार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

हैं। वे कई दिनों तक अपने घर भी नहीं जा पा रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में किसान कम गेहूं बो रहे हैं। खाद की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं, जिससे किसान परेशान हैं। इस बीच, अमेरिका ने खाद की सप्लाई बढ़ाने के लिए वेनेजुएला पर से प्रतिबंध हटा दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button