जनगणना ड्यूटी आबंटित ब्लॉक में फेरबदल से ट्रेनी प्रगणक परेशान अचानक मोबाइल पर बदलाव का आया मैसेज कलेक्टर से परिवर्तन रद्द करने की करेंगे मांग

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 16 अप्रैल 2026
जनगणना 2027 की शुरुवात की तैयारी प्रशासन युद्ध स्तर पर कर रहा है। इसी बीच राखी नवा रायपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सेक्टर 24 ने चल रहे प्रशिक्षण के दौरान एक दिन पहले सर्वे हेतु आबंटित ब्लॉक HLB में परिवर्तन का मैसेज उनके मोबाइल में आने के बाद दूसरे दिन प्रशिक्षण के दौरान जिम्मेदार अधिकारी से प्रशिक्षार्थियों ने बात करने के बाद कहा है कि ऐसा तकनीकी कारणों का चलते किया गया है।
प्रशिक्षण में उपस्थित महिला और पुरुष कर्मचारियों ने ड्यूटी अधिकारी से पूर्व में आबंटित HLB ही आबंटित करने की मांग की है।
इस संबंध में कलेक्टर रायपुर से भी बात करके इस तरह के किए गए परिवर्तन को यथावत करने की मांग की बात बताई गई है।

चार्ज अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर के द्वारा लगाई गई है ड्यूटी
जनगणना 2027 के कार्य के लिए चार्ज अधिकारी संगीता अग्रवाल के साइन से शिक्षकों ,पटवारियों कृषि सहित अन्य विभागों से सूची के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन एक बार ड्यूटी आदेश देने के बाद परिवर्तन समझ से परे है आखिर सिस्टम में ऐसी क्या दिक्कत आ गई कि परिवर्तन करना पड़ा । सवाल इसी परिवर्तन को लेकर उठाया गया है।





