छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज महिला प्रकोष्ठ का निर्वाचन सम्पन्न
श्रीमती तीजन मानिकपुरी प्रदेश अध्यक्ष, रामेश्वरी उपाध्यक्ष एवं सुचित्रा बनी सचिव चुनीं गईं
रायपुर प्रवक्ता.कॉम 16 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा गत दिवस महिला प्रकोष्ठ का चुनाव कराया गया जिसमें श्रीमती तीजन मानिकपुरी अध्यक्ष निर्वाचित हुईं जबकि श्रीमती रामेश्वरी मानिकपुरी उपाध्यक्ष एवं श्रीमती सुचित्रा संजय मानिकपुरी सचिव
निर्वाचित हुईं। कोषाध्यक्ष एवं सहसचिव पद पर श्रीमती शंकुतला दास एवं श्रीमती पचहत्तरी बाई निर्विरोध निर्वाचित हुईं। छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के तत्वावधान में समाज के प्रदेश स्तरीय महिला प्रकोष्ठ का निर्वाचन गत 12 अप्रैल रविवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत कराया गया। इसके लिए प्रदेश के पांच संभाग क्रमशः रायपुर,बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा एवं दुर्ग संभाग में मतदान केन्द्र बनाए गए।अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतदान के बाद समाज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री शरण दास राजन जी द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती अंजलि मानिकपुरी को कुल 659 मत, सुश्री लीला मानिक को 561 , श्रीमती शांति महंत को 551 , श्रीमती तीजन मानिकपुरी को 779 एवं श्रीमती तीरिथ कुमारी मानिकपुरी को 215 मत प्राप्त हुए। जबकि 119 मत अवैध घोषित हुए।इस प्रकार श्रीमती तीजन मानिकपुरी सर्वाधिक मत पाकर अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में केवल दो प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें श्रीमती इंदिरा मानिकपुरी को 1114 और श्रीमती रामेश्वरी मानिकपुरी को 1435 वोट मिले जबकि 336 मत अवैध घोषित हुए।इसी तरह सचिव के लिए भी केवल दो ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें श्रीमती दीपमालिका मानिकपुरी को 1135 एवं श्रीमती सुचित्रा संजय मानिकपुरी को 1397 वोट मिले।इस प्रकार श्रीमती रामेश्वरी मानिकपुरी उपाध्यक्ष एवं श्रीमती सुचित्रा संजय मानिकपुरी सचिव निर्वाचित हुईं। जबकि कोषाध्यक्ष एवं सहसचिव पद हेतु एक एक नामांकन पत्र दाखिल हुए इसलिए इन दोनों पदों पर क्रमशः श्रीमती शंकुतला दास मानिकपुरी एवं श्रीमती पचहत्तरी बाई मानिकपुरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इससे पहले समाज के युवा प्रकोष्ठ का निर्वाचन भी प्रत्यक्ष प्रणाली से कराये जाने का निर्णय लिया गया था और नामांकन पत्र भी आमंत्रित किया गया था लेकिन कुल छह पदों के लिए केवल एक एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इनमें रघुवेन्द्र दास मानिकपुरी लवन राज अध्यक्ष,हिरमन दास महंत कोरबा उपाध्यक्ष, विक्रम दास मानिकपुरी खैरागढ़ सचिव,कु भारती महंत रायगढ़ सचिव,सोनादास मानिकपुरी सूरजपुर सहसचिव एवं विमल दास मानिकपुरी कोटा बिलासपुर कोषाध्यक्ष है।






