Breaking NewsInternationalNew delhi

ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रवक्ता इब्राहिम रेजई ने कहा कि पाकिस्तान मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

एजेंसी

Join WhatsApp

प्रवक्ता.कॉम 28 अप्रैल 2026

तेहरान, एजेंसी। ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध समाप्ति पर सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रवक्ता इब्राहिम रेजई ने कहा कि पाकिस्तान मध्यस्थ बनने के लायक नहीं है।

एक्स पर पोस्ट में दश्तेस्तान प्रांत के प्रतिनिधि रेजाई ने कहा कि पाकिस्तान हमारा अच्छा दोस्त और पड़ोसी है, पर बातचीत के लिए वह सही मध्यस्थ नहीं है। उसमें जरूरी विश्वसनीयता की कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी अधिकारी हमेशा ट्रंप के हितों का ध्यान रखते हैं, अमेरिकियों की इच्छाओं के खिलाफ नहीं बोलते। उन्होंने अमेरिका की कूटनीतिक नाकामियों को चुनौती देने में पाकिस्तान की हिचकिचाहट का जिक्र किया।

ईरानी सांसद की ये आलोचनात्मक टिप्पणियां ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कूटनीतिक कोशिशों के

एकतरफा थी मध्यस्थता

इब्राहिम रेजई ने विशिष्ट उदाहरणों की ओर इशारा किया, जहां उन्हें लगा कि मध्यस्थता एकतरफा थी। उन्होंने दावा किया कि मध्यस्थ यह नहीं कहते कि लेबनान या जब्त की गई संपत्तियों के संबंध में अमेरिकियों ने वादे किए थे, जिन्हें उन्हें पूरा करने में वे विफल रहे। एक संतुलित दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि एक मध्यस्थ को निष्पक्ष होना चाहिए, न कि हमेशा एक पक्ष की ओर झुका हुआ।

बावजूद आई हैं। अराघची बातचीत की गति बनाए रखने के लिए इस्लामाबाद गए थे। अराघची ने ओमान में सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद के साथ भी बात की थी, जिसका विषय समुद्री सुरक्षा और व्यापक कूटनीतिक ढांचे थे।

बताया जा रहा है कि चर्चाएं पारंपरिक परमाणु गतिरोध से आगे बढ़कर जलडमरूमध्य के लिए एक नए कानूनी ढांचे तक पहुंच गई हैं, साथ ही मुआवजे, सुरक्षा गारंटी और अमेरिकी नौसेना की पाबंदियों को हटाने की मांगें भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button