उत्तर प्रदेशटीईटी अपडेट

शिक्षकों की बड़ी जीत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ‘विभागीय टेट’ (स्पेशल टेट) का आदेश जारी, लाखों शिक्षकों में हर्ष की लहर

लखनऊ प्रवक्ता. कॉम 17 जून 202

Join WhatsApp

लखनऊ। प्रदेश के लाखों टेट प्रभावित शिक्षकों को योगी सरकार ने एक बड़ी और ऐतिहासिक राहत दी है। शिक्षकों के लंबे समय से लंबित मामले का पटाक्षेप करते हुए मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर विभागीय टेट (स्पेशल टेट) की तैयारी से संबंधित आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

​इस निर्णय के बाद प्रदेश के लाखों शिक्षकों के जीवन में छाई अनिश्चितता समाप्त हो गई है, जिसके चलते शिक्षक समाज में भारी उत्साह और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने की होड़ मची है।

नेतृत्व और वार्ता का दिखा बड़ा असर

​इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे शिक्षक प्रतिनिधियों का अथक प्रयास और माननीय मुख्यमंत्री जी की संवेदनशीलता रही है। परम आदरणीय संरक्षक माननीय MLC देवेंद्र प्रताप सिंह जी और माननीय एमएलसी श्री राज बहादुर सिंह चंदेल जी के कुशल नेतृत्व में लाखों शिक्षकों के जीवन से जुड़े इस अत्यंत महत्वपूर्ण प्रकरण पर यशस्वी मुख्यमंत्री जी के साथ उच्च स्तरीय वार्ता संपन्न हुई थी।

​इस महत्वपूर्ण वार्ता में प्रांतीय संयुक्त महामंत्री श्री अमित सिंह जी और उनकी पूरी सहयोगी टीम ने मजबूती से शिक्षकों का पक्ष रखा, जिसका परिणाम आज इस कल्याणकारी आदेश के रूप में सामने आया है।

अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना

​मुख्यमंत्री जी के कड़े और स्पष्ट निर्देश के क्रम में शासन स्तर पर भी बेहद तत्परता दिखाई गई। प्रमुख सचिव (बेसिक शिक्षा) श्री पार्थ सारथी सिंह शर्मा जी द्वारा इस मामले में त्वरित कार्रवाई प्रारंभ करते हुए संबंधित आदेश जारी किए गए। इसके लिए प्रदेश के लाखों लाख शिक्षकों की तरफ से प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा का भी विशेष और हृदय से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है।

“जो कहा, वो किया” — शिक्षकों ने जताया आभार

​शिक्षक संगठनों और प्रदेश के लाखों अध्यापकों ने एक सुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सराहना करते हुए कहा कि “माननीय मुख्यमंत्री जी ने जो कहा, वो करके दिखाया।” टेट प्रभावित शिक्षकों को इस संकट से उबारने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूरी टीम और समस्त शिक्षक समाज मुख्यमंत्री जी का सहृदय धन्यवाद और कोटि-कोटि आभार प्रकट किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button