Policy newsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा

निष्पक्ष और उत्कृष्ट संसदीय पत्रकारिता के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा में सम्मानित होंगे IBC24 के वरिष्ठ संवाददाता सौरभ सिंह परिहार डॉ. रमन सिंह ओपी चौधरी सहित मित्र एवं शुभचिंतकों ने दी बधाई

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 14 जुलाई 2026

Join WhatsApp

रायपुर: छत्तीसगढ़ की संसदीय पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। राज्य विधानसभा की उत्कृष्ट रिपोर्टिंग के लिए IBC24 के संवाददाता सौरभ सिंह परिहार को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान आगामी 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।

​गरिमामयी उपस्थिति में होगा सम्मान

​इस विशेष आयोजन में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति रहेगी। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे सौरभ सिंह परिहार को सम्मानित करेंगे।

​निष्पक्षता और प्रभावी रिपोर्टिंग का सम्मान

​सौरभ सिंह परिहार को यह सम्मान उनके पत्रकारिता करियर में संसदीय कार्यवाही के सटीक, निष्पक्ष और प्रभावी कवरेज के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने विधानसभा की जटिल कार्यवाही को सरल भाषा में आम जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

​मित्र परिजन और शुभ चिंतको ने दी बधाई

​सौरभ सिंह परिहार की इस उपलब्धि पर प्रदेश भर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। उन्हें शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:

राजनीतिक हस्तियां:

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव , ओपी चौधरी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा सहित कई प्रमुख जन प्रतिनिधियों ने शुभकामना प्रेषित किया है।

मीडिया जगत और वरिष्ठ पत्रकार:

प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार विश्वेश ठाकरे एवं पूर्व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा।

मित्र एवं परिजन

इनके अलावा प्रशांत सिंह परिहार, डॉ. गौरव सिंह परिहार, गगन सिंह और नरेंद्र सिंह ठाकुर सहित मीडिया क्षेत्र के कई अन्य वरिष्ठ पत्रकारों और शुभचिंतकों ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button