भोपाल स्थित सीएम हाउस में भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न: UCC लागू करने की तैयारी और ‘मॉडल विधानसभा’ के संकल्प पर चर्चा

भोपाल: प्रवक्ता.कॉम 20 जुलाई 2026
आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से इस बिंदुओं पर जोर दिया गया:
समान नागरिक संहिता (UCC) और जन-जागरूकता:
विधायकों से आग्रह किया गया कि वे UCC के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को मिलने वाले समान अधिकारों और समान अवसरों की सही जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं। साथ ही, UCC को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों और वोटबैंक की राजनीति करने वालों को तथ्यों के साथ मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश दिया गया।

विकास कार्यों के लिए मजबूत वित्तीय स्थिति: सरकार के पास विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है, इसे दोहराते हुए राज्य के चहुंमुखी विकास पर चर्चा हुई।
‘मॉडल विधानसभा’ का संकल्प: प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को ‘मॉडल विधानसभा’ के रूप में विकसित करने के संकल्प को लेकर माननीय विधायकों ने अपने बहुमूल्य विचार साझा किए।

दिग्गज नेताओं की उपस्थिति:

इस अवसर पर भाजपा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, माननीय उपमुख्यमंत्री द्वय श्री जगदीश देवड़ा व श्री राजेंद्र शुक्ल, संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक दल के महामंत्री श्री शैलेंद्र कुमार जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।





