Breaking NewsNew delhi

वायरल सच: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का पत्र पूरी तरह फर्जी फॉरवर्ड न करें

नई दिल्ली:

Join WhatsApp

प्रवक्ता.कॉम 22 जुलाई 2026

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नाम से एक कथित इस्तीफा पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल पत्र को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है, लेकिन जब इसकी सच्चाई की जांच की गई, तो यह पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक साबित हुआ है।

इस्तीफा फर्जी क्यों है जानें

वायरल दावा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का पत्र।

सच्चाई: यह दस्तावेज पूरी तरह काल्पनिक और फर्जी है।

नियमों के खिलाफ: वायरल पत्र में इसे सीधे राष्ट्रपति के नाम संबोधित किया गया है, जबकि संसदीय परंपरा के मुताबिक यदि कोई केंद्रीय मंत्री इस्तीफा देता है, तो वह अपना इस्तीफा सीधे प्रधानमंत्री को सौंपता है। प्रधानमंत्री की सिफारिश पर ही राष्ट्रपति उसे स्वीकार करते हैं।

​कैसे हुई फर्जी होने की पुष्टि?

अस्वीकरण (Disclaimer):

वायरल हो रही तस्वीर के बिल्कुल नीचे स्पष्ट रूप से अंग्रेजी में लिखा हुआ है— “FICTIONAL SAMPLE – CREATED FOR ILLUSTRATIVE PURPOSES ONLY” (यानी यह केवल एक काल्पनिक नमूना है)।

AI जनित छवि:

तस्वीर के निचले हिस्से में एआई टूल (Grok) का लोगो भी मौजूद है, जिससे यह साफ होता है कि इसे डिजिटल रूप से तैयार किया गया है।

​भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की अपील

​मौजूदा समय में विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों द्वारा कई मुद्दों पर प्रदर्शन और इस्तीफे की राजनीतिक मांगें उठाई जाती हैं, लेकिन इस्तीफे की मांग करने और वास्तव में इस्तीफा दिए जाने में बहुत अंतर होता है

​विशेषज्ञों और प्रशासनिक जानकारों ने अपील की है कि किसी भी वायरल दस्तावेज़ या सूचना को बिना सोचे-समझे आगे साझा (Forward) न करें। किसी भी बड़े राजनीतिक या प्रशासनिक फैसले की सत्यता जानने के लिए हमेशा पीआईबी (PIB), प्रधानमंत्री कार्यालय या अन्य आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button