Breaking NewsPolicy newsछत्तीसगढ़
Trending

CGPSC पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव की तैयारी: लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों से मांगे सुझाव, डैशबोर्ड पर लिंक एक्टिव

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) मुख्य विषय: राज्य सेवा परीक्षा के सिलेबस में संशोधन हेतु अभ्यर्थियों से ऑनलाइन फीडबैक आमंत्रण।

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 7 जुलाई 2026

Join WhatsApp

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा (CGPSC) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा के वर्तमान पाठ्यक्रम (Syllabus) में आवश्यक संशोधन और परिवर्तन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बदलाव को अभ्यर्थियों के अनुकूल और पारदर्शी बनाने के लिए आयोग ने सीधे उम्मीदवारों से ही उनके बहुमूल्य सुझाव मांगे हैं।

​डैशबोर्ड पर लिंक एक्टिव, 3 जुलाई से प्रक्रिया शुरू

​आयोग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश (क्रमांक 125/14/2010/प.गो.) के अनुसार, पाठ्यक्रम में आवश्यक संशोधन/पर परिवर्तन किए जाने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों से विचार और सुझाव प्राप्त करने के लिए आयोग ने दिनांक 03 जुलाई 2026 से ही उनके कैंडिडेट डैशबोर्ड पर लिंक उपलब्ध करा दिया है।

​1 महीने के भीतर दर्ज कराएं अपनी राय: जानें पूरी प्रक्रिया

​परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना के तहत अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे पाठ्यक्रम में संशोधन के संबंध में अपने सुझाव सूचना जारी होने से 01 माह के भीतर आयोग के वेब पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं। सुझाव देने की चरणबद्ध प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. ​सबसे पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाएं।
  2. ​पूर्व से रजिस्टर्ड अभ्यर्थी अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें (अथवा नए अभ्यर्थी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें)।
  3. ​लॉगिन करने के बाद कैंडिडेट डैशबोर्ड पर जाकर “Enter Feedback” बटन पर क्लिक करें।
  4. ​इस सेक्शन में अभ्यर्थी पाठ्यक्रम में सुधार या बदलाव को लेकर अपना सुझाव सबमिट कर सकते हैं।

​क्यों महत्वपूर्ण है यह निर्णय?

​प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते प्रशासनिक स्वरूप और समसामयिक आवश्यकताओं को देखते हुए सिलेबस को अपडेट करना एक स्वागत योग्य कदम है। अभ्यर्थियों से सीधे फीडबैक लेने से पाठ्यक्रम को अधिक व्यावहारिक और संतुलित बनाने में मदद मिलेगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि तय समय-सीमा के भीतर प्राप्त सुझावों पर ही विचार किया जाएगा।

– ब्यूरो रिपोर्ट, रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button