बंगाल में बीजेपी ने गृह मंत्री अमित शाह को बनाया केंद्रीय पर्यवेक्षक लगेगी सीएम के नाम पर मुहर

प्रवक्ता.कॉम 6 मई 2026
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद अगले मुख्यमंत्री के चयन के लिए नव निर्वाचित विधायकों से राय सुमारी करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम फाइनल किया है।
जारी हुआ पत्र

बीजेपी मुख्यालय से अरुण सिंह के हस्ताक्षर से इस आशय की सूचना भी जारी कर दी गई है। उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी केंद्रीय सह पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
कौन बनेगा बंगाल का नया मुख्यमंत्री?
बीजेपी ने राज्य की 294 सीटों में से 207 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में फिलहाल ये नाम सबसे आगे हैं:
सुवेंदु अधिकारी: विपक्ष के निवर्तमान नेता सुवेंदु अधिकारी इस पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया है।
दिलीप घोष: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खड़गपुर सदर से विधायक दिलीप घोष भी चर्चा में हैं
- ।
निशिथ प्रामाणिक: पूर्व केंद्रीय मंत्री निशित प्रामाणिक का नाम भी संभावित दावेदारों की सूची में है
अग्निमित्रा पॉल: अगर पार्टी किसी महिला चेहरे पर दांव लगाती है, तो आसनसोल दक्षिण से जीत दर्ज करने वाली अग्निमित्रा पॉल रेस में शामिल हो सकती हैं।
चुनाव परिणाम की बड़ी बातें
- बीजेपी की भारी जीत: बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर पहली बार बंगाल में पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
- ममता बनर्जी की हार: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से चुनाव हार गई हैं और उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है।
- TMC का प्रदर्शन: तृणमूल कांग्रेस (TMC) 80 सीटों पर सिमट गई है।
अमित शाह और मोहन चरण माझी जल्द ही कोलकाता में नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करेंगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी





