Breaking NewsEducation

शिक्षकों की पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर DEO से मिला फेडरेशन, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण की उठाई मांग

रायपुर /प्रवक्ता डॉट कॉम/26 नवंबर 2026

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला रायपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एम.जी. सतीश कुमार से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं और पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।ये हैं

प्रमुख पाँच मांगें : फेडरेशन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई है:

• परीक्षा सामग्री: आगामी परीक्षाओं के सुचारू संचालन हेतु समय पर प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराना।

• शीतकालीन अवकाश: शीतकालीन अवकाश के दौरान शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर रोक लगाना।

• अतिरिक्त अवकाश: जनगणना कार्य के बदले मिलने वाले अतिरिक्त अवकाश का शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में विधिवत संधारण करना।

• पदोन्नति प्रक्रिया: शिक्षकों की लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करना।

• परीक्षा अनुमति: उच्च शिक्षा एवं विभागीय परीक्षाओं में शामिल होने के लिए लंबित अनुमति आदेश जल्द जारी करना।

DEO ने दिया सकारात्मक पहल का आश्वासन : जिला शिक्षा अधिकारी एम.जी. सतीश कुमार ने फेडरेशन के पदाधिकारियों की सभी मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने शिक्षकों की व्यावहारिक समस्याओं पर सहमति जताते हुए सभी बिंदुओं पर शीघ्र ही सकारात्मक पहल और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

ये पदाधिकारी रहे उपस्थित: ज्ञापन सौंपने के दौरान फेडरेशन के प्रदेश सचिव राजू टंडन, जिलाध्यक्ष लखेश्वर वर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपक साहू, जिला सचिव महेन्द्र कुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष छतेंद्र कुमार साहू सहित जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार बंजारे, तुलसी राम साहू, गजेंद्र कुमार देवांगन, निर्मल कुमार साहू, मनोज कुमार साहू, धरम दास पाटिल और अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button