Newsछत्तीसगढ़राजनादगांव

VSK ऐप में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई प्रधान पाठक राजू लाल कौशिक निलंबित, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश


राजनांदगांव प्रवक्ता.कॉम

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर VSK ऐप की निगरानी अब सख्त होती नजर आ रही है। राजनांदगांव जिले में VSK ऐप में दर्ज उपस्थिति में अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक राजू लाल कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, अक्टूबर 2026 में VSK ऐप के उपस्थिति रिकॉर्ड की समीक्षा में कुल 20 कार्यदिवसों में संबंधित प्रधान पाठक की उपस्थिति 18 दिन चेक-इन, जबकि चेक-आउट केवल 2 दिन दर्ज पाया गया। रिपोर्ट में 16 दिन चेक-इन, 1 दिन ऑन ड्यूटी, 1 दिन अनुपस्थित तथा 17 दिन ऑनलाइन और 1 दिन ऑफलाइन चेक-इन का उल्लेख किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि बिना पूर्व सूचना एवं सक्षम अधिकारी की अनुमति के अनियमित उपस्थिति और अनुपस्थिति के कारण विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में गिरावट की आशंका है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने इस कृत्य को पदीय दायित्वों के प्रति अरुचि, घोर लापरवाही और शासन के निर्देशों की अवहेलना मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है।
निलंबन अवधि में संबंधित प्रधान पाठक का मुख्यालय निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
VSK ऐप की उपस्थिति पर बढ़ती सख्ती के बीच यह कार्रवाई शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button