New delhiकाम की खबरछत्तीसगढ़राजनादगांवसांसद संतोष पाण्डेय

मध्य भारत की लाइफ लाइन बनेगा इंटर-स्टेट सड़क कॉरिडोर – संतोष पाण्डेय : कवर्धा होते हुए रायपुर तक 6 लेन एक्सप्रेसवे के उन्नयन को मिली हरी झंडी

यह इंटर-स्टेट कॉरिडोर मध्य प्रदेश के भोपाल, सागर, दमोह, जबलपुर और मंडला से होते हुए छत्तीसगढ़ की चिल्फीघाटी, कवर्धा, बेमेतरा और सिमगा के रास्ते रायपुर से जुड़ेगा।

रायपुर/ कबीरधाम/प्रवक्ता.कॉम 12 अगस्त 2026

Join WhatsApp

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने जबलपुर-भोपाल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और जबलपुर-मंडला-छत्तीसगढ़ सीमा-कवर्धा-सिमगा-रायपुर 6-लेन मार्ग परियोजना को हरी झंडी दे दी है। इस बड़ी सौगात के मिलने पर क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

मध्य भारत की सबसे बड़ी लाइफलाइन बनेगा कॉरिडोर

​सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि यह पूरा इंटर-स्टेट कॉरिडोर मध्य भारत की सबसे बड़ी लाइफलाइन बनने जा रहा है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को आपस में जोड़ने वाले इस सबसे मुख्य व्यापारिक रूट—जबलपुर से छत्तीसगढ़ सीमा (चिल्फीघाटी), कवर्धा होते हुए रायपुर तक—के हाईवे को 2,500 करोड़ रुपए की लागत से 6-लेन एक्सप्रेसवे में अपग्रेड किया जाएगा।

आसान होगा आवागमन, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

​सांसद पांडेय ने जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट के तहत छत्तीसगढ़ के कवर्धा, बेमेतरा और सिमगा शहर सीधे रायपुर से जुड़ जाएंगे। इस कॉरिडोर के निर्माण से दोनों राज्यों के बीच यात्रा का समय आधा हो जाएगा:

वर्तमान में रायपुर से भोपाल पहुंचने में 14 से 15 घंटे का समय लगता है, जो अब घटकर मात्र 6 से 7 घंटे रह जाएगा।

जबलपुर से रायपुर की दूरी तय करने में अभी 7 से 8 घंटे लगते हैं, जो 6-लेन कॉरिडोर बनने के बाद महज 3.5 से 4 घंटे का रह जाएगा।

परियोजना के प्रमुख तथ्य

महत्वपूर्ण सौगात:

केंद्र सरकार द्वारा जबलपुर-भोपाल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और छत्तीसगढ़ सीमा-कवर्धा-सिमगा-रायपुर 6-लेन मार्ग परियोजना को मंजूरी।

बजट: इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार द्वारा 15,000 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया है, जिसमें से कवर्धा-रायपुर रूट के उन्नयन पर 2,500 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

समय की भारी बचत:

भोपाल से रायपुर: सफर 14-15 घंटे से घटकर 6 से 7 घंटे का रह जाएगा।

जबलपुर से रायपुर:

सफर 7-8 घंटे से घटकर मात्र 3.5 से 4 घंटे में पूरा होगा।

रूट की रूपरेखा:

यह इंटर-स्टेट कॉरिडोर मध्य प्रदेश के भोपाल, सागर, दमोह, जबलपुर और मंडला से होते हुए छत्तीसगढ़ की चिल्फीघाटी, कवर्धा, बेमेतरा और सिमगा के रास्ते रायपुर से जुड़ेगा।

​क्या बोले सांसद संतोष पाण्डेय :

​सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित हो रहे सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में मध्य भारत में कनेक्टिविटी का यह विस्तार ‘विकसित भारत’ के संकल्प को गति देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रोजेक्ट से न केवल आम नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ आने वाले पर्यटकों और व्यापारिक गतिविधियों को भी नया पंख लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button