Breaking NewsEducationअवकाश घोषितकबीरधामछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: कबीरधाम में स्कूलों की छुट्टी, गरियाबंद के बाद अब रायपुर और राजनंदगांव से भी अवकाश की मांग

प्रवक्ता.कॉम 25 सितम्बर 2026

Join WhatsApp

​रायपुर/कबीरधाम/गरियाबंद:

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हो रही लगातार और अत्याधिक बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गरियाबंद में बारिश की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों में अवकाश घोषित किए जाने के बाद अब अन्य जिलों में भी इसी तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

​कबीरधाम में शनिवार (26 सितंबर) को रहेगा अवकाश

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम द्वारा जारी आधिकारिक आदेश (दिनांक 25.09.2026) के अनुसार, जिले में हो रही अत्याधिक वर्षा को देखते हुए छात्रहित में 26 सितंबर 2026 (शनिवार) को समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में अवकाश घोषित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में संचालित त्रैमासिक परीक्षाओं के लिए पृथक से समय-सारणी व आदेश जारी किए जाएंगे। यह फैसला कबीरधाम कलेक्टर के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है।

​रायपुर और राजनंदगांव में भी छुट्टी की उठ रही मांग

दूसरी ओर, रायपुर और राजनादगांव में बारिश के चलते स्थिति अत्यंत खराब बनी हुई है। सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गरियाबंद और कबीरधाम जिले की तर्ज पर अब रायपुर और राजनंदगांव में भी जिला प्रशासन से स्कूलों में तत्काल छुट्टी घोषित करने की मांग जोर पकड़ रही है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button