मध्य प्रदेशराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
Trending

संत रविदास जयंती पर भोपाल में विराट श्रम साधक संगम; आरएसएस सरकार्यवाह बोले— श्रम से ही बनेगा सशक्त समाज

समाज की वास्तविक शक्ति प्रत्येक वर्ग के सम्मान और सहभागिता में: दत्तात्रेय होसबाले ​भोपाल के रवीन्द्र भवन में 'विराट श्रम साधक संगम' आयोजित, 1000 से अधिक श्रम साधक हुए शामिल

भोपाल प्रवक्ता.कॉम 19 सितम्बर 2026

Join WhatsApp

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर रवीन्द्र भवन में ‘विराट श्रम साधक संगम’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े एक हजार से अधिक श्रम साधकों और समाजजनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि श्रम साधक मजबूत होंगे, तो समाज और भविष्य दोनों मजबूत होंगे। समाज की वास्तविक शक्ति तभी सामने आती है जब उसके प्रत्येक वर्ग को सम्मान, सहभागिता और आगे बढ़ने का अवसर मिले।

​विराट श्रम साधक संगम के दौरान दत्तात्रेय होसबाले ने श्रम की प्रतिष्ठा, सामाजिक समरसता, परस्पर सहयोग और समाज के प्रति व्यक्तिगत दायित्वों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि श्रम केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि समाज के निर्माण और उसकी स्थिरता का मुख्य आधार है। जब तक श्रम करने वालों को उचित सम्मान और अधिकार नहीं मिलेंगे, तब तक एक समरस और सशक्त समाज की कल्पना संभव नहीं है।

​कार्यक्रम के दौरान भोपाल में चलाए जा रहे श्रम साधक मिलनों के अनुभवों को साझा किया गया और उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। मंचासीन अतिथियों में मध्यभारत प्रांत के संघचालक अशोक पांडेय, आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले तथा भोपाल विभाग संघचालक सोमकांत उमालकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button