EducationPolicy newsछत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़: 2,435 पीटीआई पदों को मंजूरी, 5 साल की सेवा वाले सहायक शिक्षक भी बन सकेंगे व्यायाम शिक्षक

सर्व शिक्षक संघ के संघर्ष को मिली सफलता: 2 शासन ने व्यायाम शिक्षक (पीटीआई) और सहायक कोच के कुल 2,435 पदों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इनमें ई-संवर्ग के 1,513 और टी-संवर्ग के 922 पद शामिल हैं। इन पदों में से 50 प्रतिशत भर्ती सीधी प्रक्रिया द्वारा होगी, जबकि शेष 50 प्रतिशत पद पदोन्नति (प्रमोशन) के माध्यम से भरे जाएंगे।

रायपुर: प्रवक्ता.कॉम 26 सितंबर 2026

Join WhatsApp

प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में खेल और शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शासन ने व्यायाम शिक्षक (पीटीआई) और सहायक कोच के कुल 2,435 पदों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इनमें ई-संवर्ग के 1,513 और टी-संवर्ग के 922 पद शामिल हैं। इन पदों में से 50 प्रतिशत भर्ती सीधी प्रक्रिया द्वारा होगी, जबकि शेष 50 प्रतिशत पद पदोन्नति (प्रमोशन) के माध्यम से भरे जाएंगे।

​इस फैसले का श्रेय लेते हुए सर्व शिक्षक संघ ने कहा कि संगठन द्वारा लंबे समय से किए जा रहे लगातार प्रयासों और संघर्ष की मेहनत अब रंग लाई है। नए प्रावधानों के तहत कम से कम 5 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके और निर्धारित खेल/शारीरिक शिक्षा अहर्ता रखने वाले पात्र सहायक शिक्षक अब पदोन्नति पाकर पीटीआई बन सकेंगे।

​सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय और प्रांतीय प्रवक्ता मोहम्मद यासीर इरफान ने इसे शिक्षकों के अधिकारों की महत्वपूर्ण जीत बताया। वहीं, शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रितेश सिंह ने भी शासन के इस कदम पर प्रसन्नता व्यक्त की। पदोन्नति एवं नियुक्ति की यह प्रक्रिया संभाग स्तर पर गठित चयन समिति के माध्यम से पूर्ण की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button