
प्रवक्ता.कॉम| मुंगेली (छत्तीसगढ़)
30 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ के मुंगेली विकासखंड में शिक्षा विभाग की एक बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आई है। पूर्व में क्रमोन्नत वेतनमान के गलत निर्धारण के कारण 25 शिक्षकों एवं प्रधान पाठकों को लाखों रुपये का अनाधिकृत अधिक भुगतान कर दिया गया था। अब जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) मुंगेली ने संबंधित सभी शिक्षकों को नोटिस जारी कर प्रत्येक शिक्षक से ₹3,55,683/- (तीन लाख पचपन हजार छः सौ तिरासी रुपये) की वसूली (रिकवरी) हेतु 3 दिनों के भीतर लिखित सहमति पत्र जमा करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
5 साल तक होता रहा अधिक भुगतान
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, मुंगेली के पत्र क्रमांक/विधि/स्था./2026/5992 (दिनांक 28/09/2026) के परिप्रेक्ष्य में किए गए विभागीय परीक्षण और तैयार गणना पत्रक के अनुसार, 01 मई 2013 से 30 जून 2018 की अवधि के दौरान वेतन निर्धारण में त्रुटि हुई थी। इस 5 वर्ष से अधिक की अवधि में शिक्षकों को शासकीय कोष से अधिक वेतन का भुगतान कर दिया गया, जो जांच उपरांत रिकवरी योग्य पाया गया है।
शिक्षकों को दिए गए दो विकल्प
विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली द्वारा जारी आदेश (क्रमांक/स्था./रिकवरी/2026/4169, दिनांक 30/09/2026) के तहत प्रभावित शिक्षकों को राशि की वापसी के लिए दो विकल्प दिए गए हैं:
मासिक किस्तों में कटौती: संपूर्ण राशि की कटौती प्रतिमाह मिलने वाले वेतन से किस्तों के रूप में करवाई जाए।
एकमुश्त जमा: चालान के माध्यम से निर्धारित शासकीय लेखा शीर्ष में राशि एकमुश्त जमा की जाए।
जवाब न देने पर स्वतः होगी वेतन से कटौती
विभाग ने स्पष्ट किया है कि नोटिस प्राप्त होने के 3 दिवस के भीतर यदि किसी शिक्षक द्वारा लिखित विकल्प या आपत्ति दर्ज नहीं कराई जाती है, तो यह मान लिया जाएगा कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद आगामी माह से वेतन से नियमानुसार कटौती की प्रक्रिया स्वतः प्रारंभ कर दी जाएगी, जिसके लिए संबंधित शिक्षक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
इन 25 शिक्षकों एवं प्रधान पाठकों को जारी हुआ नोटिस:
संजय उपाध्याय, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला करंही (कोड: 21200130024)
श्रीमती रंजीता उपाध्याय, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला ठ. बा. मुंगेली (कोड: 21200130030)
सुश्री माधुरी कुजूर, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला देवरी क (कोड: 21200130032)
महेन्द्र कुमार नेताम,
प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला दामापुर (कोड: 21200130039)
राम कुमार सारथी, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला जरहागांव (कोड: 212001300603)
श्रीमती गायत्री साहू, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला टेमरी (कोड: 21200130026)
दिलीप कुमार ध्रुव, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला कोदवाबानी (कोड: 21200130107)
पवन कुमार जायसवाल, सहायक शिक्षक, शा.प्रा.शाला पदमपुर (कोड: 21200130151)
नदुवा दास राय, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शा किरना (कोड: 21200130212)
शिरोमणि साहू, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला सितलदह (कोड: 21200130257)
श्रीमती चन्द्रावती जोल्हे, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला सोडार (कोड: 21200130266)
श्री सेवक राम ध्रुव, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला देवगांव (कोड: 21200130321)
श्री केशव प्रसाद ध्रुव, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला धनगांव गो. (कोड: 21200130332)
श्रीमती एरशिता बाला सुखनंदन, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला जमकोर (कोड: 21200130343)
श्रीमती बिन्दु सिंह, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला धरमपुरा (कोड: 21200130372)
श्रीमती अन्नपूर्णा जायसवाल, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला ठाकुरदेवा (कोड: 21200130386)
श्रीमती शायरा बानो, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला देवगांव (कोड: 21200130394)
कोमल दास मेरशा, सहायक शिक्षक, शा.प्रा.शाला सोल्हाबेल्हा (कोड: 21200130411)
बलराम राम साहू, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला झझपुरीखुर्द (कोड: 21200130459)
हीरा प्रसाद चतुर्गोष्ठी, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला ढबहा (कोड: 21200130478)
हरनारायण सिंह मंडावी, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला पचोटिया (कोड: 21200130502)
श्रीमती निर्मला नेताम, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला घुठेरा (कोड: 21200130531)
श्शिव कुमार ध्रुव, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला घुण्डुकापा (कोड: 21200130569)
रंजीत कुरें, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला रामपुर (कोड: 21200130732)
गणपत सिंह ध्रुव, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला भठलीखुर्द (कोड: 21200130733)
उच्च कार्यालयों को भेजी गई सूचना
इस आदेश की प्रतिलिपि संयुक्त संचालक (शिक्षा संभाग बिलासपुर), संयुक्त संचालक (कोष, लेखा एवं पेंशन बिलासपुर), उप संचालक (स्थानीय निधि संपरीक्षा बिलासपुर) एवं जि





