Breaking Newsडीपीआई
Trending

शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति में लापरवाही: लोक शिक्षण संचालनालय सख्त, जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी हुए आदेश

VSK ऐप पर उपस्थिति दर्ज न करना पड़ेगा भारी, अनुपस्थित शिक्षकों का ब्योरा गूगल शीट में दर्ज करने के आदेश

नवा रायपुर

Join WhatsApp

लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने राज्य के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को VSK (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप के माध्यम से कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने के संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं।

​विभाग के अनुसार, शैक्षणिक संस्थानों में पदस्थ शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को VSK ऐप के जरिए अपनी दैनिक उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद, कई कर्मचारियों द्वारा ऐप में उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है अथवा पिछले एक माह से अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई है।

​संचालनालय द्वारा ऐसे अनुपस्थित या लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की सूची गूगल शीट (Google Sheet) के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने जिले के अंतर्गत आने वाले संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों से ऐप में उपस्थिति न लगाने का कारण प्राप्त कर गूगल शीट में तत्काल प्रविष्टि सुनिश्चित करें। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button