Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर
Trending

गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा के बाद में देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश घोषित 20 नवंबर को बंद रहेंगे शासकीय कार्यालय

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इससे पहले कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) के उपलक्ष्य में 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। किंतु, गोवर्धन पूजा को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित किए जाने के परिणामस्वरूप राज्य शासन ने उस स्थानीय अवकाश के स्थान पर अब 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

​रायपुर प्रवक्ता.कॉम 3 नवंबर 2026

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण पर्व ‘देवउठनी एकादशी’ के अवसर पर स्थानीय अवकाश में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया गया है। इसके तहत अब नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर में स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए 20 नवंबर 2026 (दिन-शुक्रवार) को देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

​गोवर्धन पूजा के अवकाश में हुआ संशोधन

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इससे पहले कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) के उपलक्ष्य में 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। किंतु, गोवर्धन पूजा को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित किए जाने के परिणामस्वरूप राज्य शासन ने उस स्थानीय अवकाश के स्थान पर अब 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

​बैंकों और कोषालयों पर लागू नहीं होगा अवकाश

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय (Treasury) और उप कोषालय (Sub-Treasury) के लिए लागू नहीं होगा, यानी वहां सामान्य कामकाज सुचारू रूप से जारी रहेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button