
रायपुर / कवर्धा /प्रवक्ता.कॉम 05 अप्रैल 2026
कवर्धा. कवर्धा से रायपुर जाने के लिए राहुल ट्रेवल्स से ऑनलाइन बुकिंग किया गया ।
कवर्धा के पिकअप स्थान से रायपुर जाने के दो रास्ते है जिसमे से एक रास्ता संकरी नदी होते हुए होलीक्रॉस से रायपुर बायपास होकर जाता है और एक रास्ता अंबेडकर चौक से नवीन बाजार होते हुए रायपुर जाता है।
शहर के अंदर ट्रैफिक दबाव होने व माननीय गृह मंत्री जी का कार्यक्रम होने के कारण पैसेंजर के द्वारा दूसरा रास्ता ( संकरी नदी,होलीक्रॉस रायपुर बायपास) चुना गया जो शहर के रास्ते से केवल 1.2 किलोमीटर ही ज्यादा रहा और इसी 1.2 किलोमीटर के अंतर के लिए राहुल ट्रेवल्स द्वारा उपभोक्ता से 500 रु अतिरिक्त चार्ज मांगा गया जो अनुचित व अव्यवहारिक है। उक्त उपभोक्ता 2019 से राहुल ट्रेवल्स का नियमित यात्री व उपभोक्ता है जिससे आज दुर्व्यवहार कर कंपनी के द्वारा कुछ किलोमीटर के बदले अतिरिक्त पैसा मांगा गया।
राहुल ट्रेवल्स पर गलत तरीके से वसूली की कई मामले
राहुल ट्रेवल्स के द्वारा छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है । आज उपभोक्ता ने स्वयं महसूस किया और राहुल ट्रेवल्स के इस निकृष्ट कृत्य से आहत हुआ है। परिवहन विभाग के नियम की धज्जियां उड़ाता हुआ बिना अधिनियम के अवैध उगाही का ये मामला जल्द ही परिवहन विभाग में और उपभोक्ता फोरम मे दर्ज कर राहुल ट्रेवल्स की अधिमान्यता खत्म करने और परमिट निरस्त कर उपभोक्ता को उसका अधिकार दिलाने हेतु वाद दायर किया जाएगा।
उपभोक्ता फोरम और परिवहन विभाग से शिकायत करने की बात
इस वसूली के संबंध में पूरे मामले की परिवहन विभाग से लिखित शिकायत के बाद मामले को उपभोक्ता फोरम में लेकर जाने की बात उपभोक्ता ने कही है।





