Breaking NewsNewsTop Newsअर्नब तूफ़ानकाम की खबरराजधानी

अर्नब तूफान का कहर 5 घंटे से ज्यादा गुल है बत्ती, हांफ गया राजधानी का बिजली विभाग विभाग ने नहीं तत्परता मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही किया था अलर्ट

​रायपुर प्रवक्ता.कॉम 28 अक्टूबर 2026

Join WhatsApp

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की आहट और मौसम विभाग द्वारा दो दिनों से जारी हाई अलर्ट के बावजूद राजधानी का बिजली विभाग पूरी तरह पस्त नजर आया। तूफान के असर से हुई बारिश और हवाओं के बीच शहर के एक बड़े हिस्से में अंधकार छा गया। विभाग की तमाम तैयारियों के दावे हवा हो गए और लोगों को 5 घंटे से भी अधिक समय तक बिना बिजली के अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।

​इन इलाकों में छाई रही ब्लैकआउट जैसी स्थिति

​बिजली विभाग की सुस्ती का खामियाजा शहर के दर्जनों रिहायशी और आउटर इलाकों के निवासियों को भुगतना पड़ा। मुख्य रूप से प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं:

कई हिस्सों ने ब्लैक आउट

कमल विहार और सेजबहार

जोरा और पिरदा

सड्डू

डूंडा और दतरेंगा , मोवा, सहित शहर के कई हिस्सों में ब्लैक आउट

​इन इलाकों में देर शाम से ही बत्ती गुल रही, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

​अलर्ट के बाद भी सुस्त पड़ा तंत्र

​मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के बाद बिजली विभाग ने आपातकालीन टीमों को मुस्तैद रखने और निर्बाध आपूर्ति के दावे किए थे। हालांकि, जमीन पर बिजली कर्मियों की लचर कार्यशैली और सुस्ती ने दावों की पोल खोलकर रख दी।

हेल्पलाइन नंबरों पर नहीं मिला जवाब

फॉल्ट सुधरवाने के लिए परेशान नागरिक लगातार बिजली दफ्तरों और हेल्पलाइन नंबरों पर फोन मिलाते रहे, लेकिन या तो नंबर व्यस्त आते रहे या फोन उठाए ही नहीं गए।

समय पर नहीं पहुंची मेंटेनेंस टीमें

हवा-पानी रुकने के बाद भी कई घंटों तक फॉल्ट खोजने और सुधार कार्य शुरू करने में देरी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button