Breaking Newsकाम की खबरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 25 लाख 49 हजार किसानों से 31 हजार 089 करोड़ के धान खरीदे 23 साल की खरीदी का टूटा रिकॉर्ड

प्रदेश में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की  हुई खरीदी धान खरीदी का आज अंतिम दिन, देर रात तक चलेगी धान की खरीदी 100 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव

Join WhatsApp




रायपुर, प्रवक्ता.कॉम 31 जनवरी 2025
छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में भी धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। धान खरीदी के अंतिम दिन आज शाम 6.45 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य के 25 लाख 49 हजार पंजीकृत किसानों ने अब तक धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 121 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 100 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button