छत्तीसगढ़ को सिंगापुर दौरे में मिली ऐतिहासिक कामयाबी: ₹43,600 करोड़ के एफडीआई प्रस्ताव, युवाओं के लिए कौशल विकास का खुला रास्ता

रायपुर , प्रवक्ता.कॉम, 07 अक्टूबर
रायपुर:मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर की तीन दिवसीय सफल यात्रा पूरी कर रायपुर लौट आया है। इस दौरे में प्रदेश को रिकॉर्ड ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रतिबद्धताएं हासिल हुईं, जो किसी एक विदेशी दौरे में राज्य के लिए अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रथम ‘सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम-2026’ में देशभर से केवल छत्तीसगढ़ और हरियाणा का चयन किया गया था।
किन सेक्टर्स में आएगा बड़ा निवेश ?
₹41,750 करोड़ (एआई डेटा सेंटर): सिंगापुर की Energy Capital Global (ECG) प्रदेश में 100 मेगावाट क्षमता का अत्याधुनिक ‘एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस’ स्थापित करेगी, जिससे छत्तीसगढ़ डिजिटल अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।₹1,500 करोड़ (ग्रीन एनर्जी): Sunstream Green Energy द्वारा 300 मेगावाट बैटरी स्टोरेज और सोलर कंपोनेंट्स के लिए निवेश किया जाएगा।

₹350 करोड़ (एग्री-एक्सपोर्ट हब): वैश्विक समूह Valency International एकीकृत एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग और निर्यात केंद्र विकसित करेगा, जिससे किसानों को सीधा अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा।कौशल विकास और वैश्विक सहयोग के अहम समझौतेयुवाओं को वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग: तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के लिए ITE Education Services, Singapore के साथ एमओयू हुआ, जिससे युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुसार तकनीकी प्रशिक्षण व रोजगार मिलेगा।
हरित विकास व पर्यटन: Gardens by the Bay की तर्ज पर नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन तथा Mandai Wildlife Group के सहयोग से ‘नंदनवन जंगल सफारी’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर के वन्यजीव पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर सहमति बनी।
उच्चस्तरीय बैठकें: मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालकृष्णन से मुलाकात की और टीसीएस, एसएमबीसी, टोलाराम सहित 15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के साथ सीईओ राउंडटेबल बैठक में राज्य की निवेश संभावनाओं को साझा किया।

विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री ” छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारा लक्ष्य केवल समझौते करना नहीं, बल्कि इन परियोजनाओं को जल्द धरातल पर उतारकर युवाओं के लिए रोजगार और स्थानीय उद्योगों के लिए नए अवसर तैयार करना है।”—





