NewsPolicy newsकाम की खबरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शासन: एल.बी. संवर्ग के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, Ph.D. करने पर मिलेंगे दो अग्रिम वेतनवृद्धि!

नवा रायपुर अटल नगर: प्रवक्ता.कॉम

Join WhatsApp

7 अगस्त 2026

वित्त विभाग, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा क्रमांक एफ 2025-04-00404 वि.नि.चार, दिनांक 24.03.2025 के तहत यह निर्देश जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त यू.ओ. क्रमांक 119, दिनांक 18.03.2025 के अभिमत के आधार पर यह स्पष्ट किया गया है कि एल.बी. संवर्ग के जिन शिक्षकों ने Ph.D. की योग्यता हासिल की है, उन्हें प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत संविलियन की तिथि से दो अतिरिक्त वेतन वृद्धियों का लाभ पात्र होगा।

​इस आदेश पर अवर सचिव, इंद्रप्रकाश रात्रे के हस्ताक्षर हैं, जिसे संचालक, संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि, छत्तीसगढ़ को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है।

मुख्य बातें (न्यूज़ हाइलाइट्स):

किसको मिलेगा लाभ:

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षक (पंचायत/नगरीय निकाय) से शिक्षक (एल.बी.) संवर्ग में संविलियन हुए शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा।

सौगात: ऐसे शिक्षकों को Ph.D. पूरी करने पर दो अग्रिम वेतनवृद्धि प्रदान की जाएगी।

कब से देय होगा लाभ:

यह अग्रिम वेतनवृद्धि शिक्षकों को उनकी संविलियन तिथि से देय होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button