Breaking NewsCm news chhattisgarhछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजी

छत्तीसगढ़ ने स्पेस सेक्टर में लगाई लंबी छलांग नवा रायपुर के राखी में स्पेस सेंटर का हुआ शुभारंभ

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 3 जनवरी 2026

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ में आज का दिन को इतिहास में याद रखा जाएगा । आज मुख्यमंत्री मंत्री विष्णु देव साय ने एस्ट्रोनॉट सुधांशु शुक्ला साथ नवा रायपुर के राखी गांव में छत्तीसगढ़ की पहली स्पेस सेंटर का शुभारम्भ किया ।

सी एम ने एक्स पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है

अब विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगा। आप इसे अपने हाथों से छू पाएंगे।

आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी, नवा रायपुर में स्थापित अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ किया।

प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी का भी हुआ उद्घाटन

यह अंतरिक्ष केंद्र स्पेस क्वालिफाइड क्लीन रूम, स्टूडेंट सैटेलाइट लेबोरेटरी, ग्राउंड स्टेशन और मिशन कंट्रोल सेंटर जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।

यह केंद्र बच्चों को तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।

स्कूली बच्चों के लिए बेहद अहम है –

आज के इस अवसर पर बच्चों के फरवरी को आयोजित एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला जी के विशेष शैक्षणिक ऑनलाइन कार्यक्रम के लाइव प्रसारण किया गया जिसमें में विदयार्थियों ने अपनी उपस्थिति देकर उन्हें सुना और अपनी जिज्ञासा को दूर किया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने इस कार्यक्रम के लिए विशेष निर्देश जारी भी किया था जिसके तहत
जिले के समस्त ‘ शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं निजी विदयालयोँ के प्राचार्यों।प्रधानपाठकों को नि्देशित किया गया था कि दिनांक 03 फरवरी को प्रातः 11:30 से अंतरिक्ष वैज्ञानिक एवं एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला जी द्वारा विद्या्थियों हेत् एक विशेष प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक ऑनलाइन सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले के सभी विदयालयों में उपलब्ध स्मार्ट क्लास – डिजिटल बोर्ड के माध्यम से कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button