Breaking Newsछत्तीसगढ़

योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिंहा का निधन सीएम ने जताया शोक

रायपुर प्रवक्ता. कॉम 26 मई 2026

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता रूपनारायण सिन्हा का निधन आज हृदय गति रुकने के चलते निधन हो गया है ।उन्हें छत्तीसगढ़ की साय सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था।

उनके निधन की पुष्टि : सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उनके निधन की खबरें पोस्ट किए गए हैं । छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न मंत्रियों ने भी इस आशय का पोस्ट किया है।

  • घटना: कार्डियक अरेस्ट के कारण अचानक निधन।
  • पद: अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ योग आयोग (कैबिनेट मंत्री का दर्जा)।
  • राजनीतिक पृष्ठभूमि: वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व

सी एम साय ने किया x पर पोस्ट

संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक, भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत ही पीड़ादायक है।

उन्होंने संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। योग, भारतीय संस्कृति और समाजसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

प्रशिक्षण महाअभियान जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए उनका इस प्रकार अचानक हमें छोड़कर जाना अत्यंत दुखद है। उनका निधन भाजपा परिवार और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों, समर्थकों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button