Cm news chhattisgarhNew delhiPrime minister newsTop Newsछत्तीसगढ़
Trending

बस्तर के समग्र विकास का ब्लूप्रिंट लेकर सीएम साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात मानसून के बाद बस्तर आने का दिया न्यौता

सरकार का लक्ष्य ‘बस्तर 2.0’ के तहत टूरिज्म, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देकर बस्तर को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का है। सड़क, रेल, एयर कनेक्टिविटी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट्स के माध्यम से बस्तर अब देश के विकास मानचित्र पर अपनी नई पहचान स्थापित करेगा।

नई दिल्ली

Join WhatsApp

प्रवक्ता.कॉम 07 मार्च 2026

31 मार्च 2026 को बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहली बार दिल्ली में उनसे मुलाकात कर बस्तर आने के लिए आमंत्रित किया । सीएम साय ने प्रधान मंत्री से हुई भेंट के संदर्भ में जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में साझा किया।

प्रधानमंत्री को माता कौशल्या के साथ भगवान श्रीराम की कलाकृति भेंट की

पीएम से हुई मुलाकात का विवरण देते हुए उन्होंने लिखा कि

नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात कर बस्तर के समग्र विकास का विस्तृत ब्लूप्रिंट साझा किया।

माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के दृढ़ संकल्प से नक्सलवाद से मुक्त होकर बस्तर अब शांति, विश्वास और नई संभावनाओं के साथ विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। इस परिवर्तन के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार और धन्यवाद।

हमारी सरकार का लक्ष्य ‘बस्तर 2.0’ के तहत टूरिज्म, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देकर बस्तर को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का है। सड़क, रेल, एयर कनेक्टिविटी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट्स के माध्यम से बस्तर अब देश के विकास मानचित्र पर अपनी नई पहचान स्थापित करेगा।

मुलाकात के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी को मानसून के बाद बस्तर आने का आमंत्रण भी दिया है। उनका प्रस्तावित दौरा इस परिवर्तन यात्रा को नई गति देगा और बस्तर के उज्ज्वल भविष्य का एक सशक्त अध्याय बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button