Breaking NewsEducationकाम की खबरछत्तीसगढ़

डीपीआई ने शिक्षक एवं गैर शिक्षक संवर्ग के विभागीय कर्मचारियों की अद्यतन वरिष्ठता सूची पोर्टल के माध्यम से 1अप्रैल 2026 की स्थिति में जारी करने का दिया निर्देश

इस कार्य के संपादन के लिए समय सारिणी का किया निर्धारण पदोन्नति में होगी आसानी पोर्टल के माध्यम से जारी होंगे वरिष्ठता सूची

रायपुर प्रवक्ता कॉम 28 फरवरी 2026

Join WhatsApp

लोक शिक्षण संचालनालय ने छत्तीसगढ़ में कार्यरत शिक्षकों के संवर्गीय और गैर शिक्षक संवर्गीय कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची 1 अप्रैल 2026 की अद्यतन स्थिति में जारी करने का निर्देश दिया है।

सर्विस बुक से करना होगा सत्यापन –

लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ऋतु राज रघुवंशी के हस्ताक्षर से जारी निर्देश मे समस्त संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा और जिला शिक्षा अधिकारी समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी ,खंड शिक्षा अधिकारी से कहा है कि विभाग में कार्यरत समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संवर्ग में कार्यरत शासकीय सेवकों के द्वारा विभागीय पोर्टल में अपना सेवा विवरण की प्रविष्टि की गई है। उपरोक्त प्रविष्टि को सेवा पुस्तिका से मिलान कर संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया गया है। संदर्भित पत्र द्वारा पोर्टल के माध्यम से वरिष्ठता सूची जारी करने हेतु संचालनालय द्वारा समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अधिकारी कर्मचारी शिक्षकों की अतिरिक्त जानकारी की प्रविष्टि हेतु निर्देशित किया गया था जिसमे लगभग 96% कर्मचारियों की प्रविष्ट दर्ज कर ली गई है अतः दिनांक 01.04.2026 की स्थिति में अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने के संबंध में अधोलिखित समय सारणी जारी करते हुए दिनांक 01.04.2026 को समस्त संवर्गों के पोर्टल के माध्यम से वरिष्ठता सूची जारी किया जाए।

इस कार्य के लिए समय सीमा का किया निर्धारण किया गया है

समस्त आहरण संवितरण अधिकारी/ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी/ जिला शिक्षा अधिकारी23.03.2026पुस्तिका से मिलान कर अतिरिक्त जानकारी की पोर्टल में प्रविष्टि एवं सेवा विवरण का सत्यापनपोर्टल से रिपोर्ट निकालकर जिलासमस्त आहरण संवितरण कैडर संभागीय कैडर एवं राज्य कैडर के कर्मचारियों हेतु पूर्व में जारी वरिष्ठता सूची के आधार पर वरिष्ठता क्रमांक की प्रविष्टिअधिकारी/ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी/ जिला शिक्षा अधिकारी 31.03.2026
पोर्टल के माध्यम से अनंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशनजिला शिक्षा अधिकारी/का संभागीय संयुक्त संचालक/लोक शिक्षण संचालनालय 01.04.2026 वरिष्ठता सूची पर दावा आपत्ति प्राप्त करना ddo केमाध्यम सेजिला शिक्षा अधिकारी/संभागीय संयुक्त संचालक/लोक शिक्षण संचालनालय10.04.2026दावा आपत्ति का निराकरण कर अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करनाजिला शिक्षा अधिकारी/संभागीय संयुक्त संचालक/लोक शिक्षण संचालनालय15.04.2026

(टीप :- 2025-26 से पूर्व सत्रों का वरिष्ठता सूची जारी नही हुआ हो तो 31 मार्च 2026 से पूर्व जारी करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button