Breaking Newsमध्य प्रदेशयूसीसी बिल

मध्य प्रदेश इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: विधानसभा में ‘समान नागरिक संहिता, 2026’ (UCC) विधेयक ध्वनि मत से पारित

भोपाल: प्रवक्ता,कॉम 20 जुलाई2026

Join WhatsApp

मध्य प्रदेश के इतिहास में आज एक नया और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। मध्य प्रदेश विधानसभा ने बहुप्रतीक्षित मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026′ (UCC) विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया है।

इस बिल की खास बातें

ऐतिहासिक भूमि से बड़ा निर्णय:

सरकार की ओर से यह रेखांकित किया गया कि विदेशी ताकतों द्वारा जिस जगदीशपुर की धरती का नाम बदलकर इस्लामनगर कर दिया गया था और शरिया कानून लागू किया गया था, उसी ऐतिहासिक धरती से सरकार ने यूसीसी (UCC) लागू करने का बड़ा कदम उठाया है।

शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन:

इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दूरदर्शी नेतृत्व को दिया गया है, जिनके मार्गदर्शन में पार्टी समानता, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

नारी सशक्तिकरण और संवैधानिक मूल्य:

यह नया कानून राज्य में नारी सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश करेगा। साथ ही, यह समान न्याय, समान अधिकार और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करेगा।

​इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button