Breaking Newsछत्तीसगढ़निकाय निर्वाचन 2024–25

पंचायत निर्वाचन सामग्री वितरण केंद्र में अव्यवस्था कर्मचारियों में नाराजगी जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दिया

राजनांदगांव में पंचायत निर्वाचन प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए सामग्री वितरण केंद्र में व्यवस्थाओं से नाराज हुए मतदान कर्मी

Join WhatsApp

राजनंदगांव प्रवक्ता. कॉम 16 फरवरी 2025
स्थानीय ठाकुर प्यारेलाल हाई स्कूल को पंचायत चुनाव के अंतर्गत सामग्री वितरण केंद्र बनाया गया है। जहां पर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। जिसको लेकर चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी भारी नाराज हैं।
ड्यूटी में तैनात विभिन्न कर्मचारी ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि कर्मचारियों को सुबह 7:00 बजे से बुलाया गया है।कर्मचारी 7:00 बजे से आ गए हैं। उनके पीने के लिए ना तो पानी है, ना नाश्ता चाय और ना ही खाने के लिए भोजन की व्यवस्था है।
कर्मचारी भूखे प्यासे यहां वहां भटक रहे हैं। यहां तक की बैठने के लिए पर्याप्त पंडाल की व्यवस्था भी नहीं है। पंडाल की जो व्यवस्था की गई है वह आवश्यकता से काफी कम है। उच्च अधिकारियों द्वारा निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। कई कर्मचारी ऐसे हैं जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं जिन्होंने पहले भी आवेदन लगाया है लेकिन उनका चुनावड्यूटी मे नाम नहीं काटा गया है। साथ ही लंबी बीमारी से पीड़ित है, दिव्यांग एवं शारीरिक बीमारी से पीड़ित लोगों को ड्यूटी से पृथक नहीं किया जा रहा है।

बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं –

कर्मचारियों पर ड्यूटी का दबाव ,दुर्व्यवहार की शिकायत
बल्कि उसे ड्यूटी करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। डराया धमकाया जा रहा है। डांटा जा रहा है। दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
कर्मचारियों ने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था कतई मानवीय नहीं है, बल्कि चुनाव ड्यूटी के नाम पर अधिकारियों द्वारा अनेक कर्मचारियों को प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है। कर्मचारी यहां वहां खाना पानी आदि के लिए भटकते देखे जा रहे हैं। धूप इतनी तेज है उसके बाद भी पंडाल की व्यवस्था नहीं है।
कर्मचारियों ने इस पर भारी नाराजगी जताई है।
दोपहर 12:15 तक की स्थिति में मतदान दलों को मत पत्र का वितरण नहीं किया गया है। मतदान दल के कर्मचारी अपने बूथ में जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें मत पत्र वितरित नहीं किए जाने के कारण कर्मचारी परेशान है। उल्लेखनीय है कि मतपत्र का प्रकाशन पहला ही हो जाना चाहिए था, एवं समय पर वितरण होकर 10:00 बजे तक वितरण हो जाना था।मतपत्र का वितरण नहीं किया जाना यह स्थानीय निर्वाचन अधिकारियों की गंभीर लापरवाही को प्रदर्शित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button