रसोइयों की हड़ताल से मिड डे मिल प्रभावित हुआ तो समूहों पर होगी कार्यवाही कलेक्टर को जारी निर्देश

रायपुर प्रवक्ता. कॉम 1 फरवरी 2026
राज्य शासन ने रसोइयों के चल रहे हड़ताल को देखते हुए स्कूलों में मिड डे मिल योजना प्रभावित न हो यह सुनिश्चित करने के संबंध में ताजा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के किसी भी स्कूल में दोपहर का भोजन बंद नहीं होना चाहिए।
कलेक्टर को कार्यवाही के निर्देश –

स्कूल शिक्षा सचिवालय ने राज्य के सभी डीएम को पत्र लिखकर मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन को किसी भी आपात स्थिति में संचालित करने संबंध में अवगत कराते हुए लिखा है कि 28 दिसंबर से रसोइयों की हड़ताल चल रही ह जिससे कुछ स्कूलों ने योजना का संचालन प्रभावित हुआ है।
रसोइयों का कटेगा मानदेय समूह पर होगी कुर्की की कार्यवाही –
अवर सचिव आर पी वर्मा के निर्देश के अनुसार मिड डे मिल नहीं बनने की स्थिति में संचालन कर्ता समूह जिम्मेदार होंगे जिसके लिए उनकी कुर्की और उनका अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही होगी साथ ही साथ रसोइयों का मानदेय भी कटेगा कुकिंग कास्ट में भी कटौती होगी।





