Breaking NewsCm news chhattisgarhखेलछत्तीसगढ़

सीएम साय की उपस्थिति में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 3 फरवरी 2026

Join WhatsApp

आज रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 37 वीं फेडरेशन बॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ।

3 से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप में रेलवे एवं सर्विसेज सहित देशभर से पुरुष वर्ग की 10 और महिला वर्ग की 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्कृष्ट अवसर मिल रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वॉलीबॉल सहित अनेक खेलों में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सुशासन सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। खेल अलंकरण समारोह जैसे आयोजनों के माध्यम से खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और अवसर मिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button