Breaking Newsछत्तीसगढ़ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल: संयुक्त संचालक से लेकर सहायक ग्रेड तक के 22 अफसर इधर-उधर

नवा रायपुर: प्रवक्ता.कॉम 20 अगस्त 2026

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने जनसंपर्क विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। राज्य शासन द्वारा जारी आदेशानुसार, ये सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जनसंपर्क विभाग के मंत्रालय, महानदी भवन द्वारा जारी इस सूची में संयुक्त संचालक से लेकर सहायक ग्रेड तक के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। सभी को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख तबादलों पर एक नजर:

जारी सूची के अनुसार, डॉ. उषाकिरण बड़ाईक (संयुक्त संचालक) को राजनांदगांव से नवा रायपुर स्थित जनसंपर्क संचालनालय भेजा गया है। वहीं, उप संचालक स्तर के अधिकारियों में श्री चन्द्रशेखर कश्यप, सुश्री श्रुति ठाकुर और श्री राहुल सोन का भी तबादला कर उन्हें नवा रायपुर स्थित संचालनालय में नवीन पदस्थापना दी गई है। इसके अलावा, श्री लक्ष्मीकांत कोसियारिया को नवा रायपुर से रायपुर जिला जनसंपर्क कार्यालय भेजा गया है।

​प्रशासनिक दृष्टिकोण और विभागीय आवश्यकताओं के चलते यह फेरबदल किया गया है। कई अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर, जबकि कुछ को स्वयं के व्यय पर स्थानांतरित किया गया है।

अन्य स्थानांतरणों में शामिल:

सूची में सहायक संचालक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी और सहायक ग्रेड के कर्मचारियों को भी राज्य के विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें बस्तर, सरगुजा, धमतरी, महासमुंद और रायगढ़ जैसे जिले शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button