Breaking Newsदेव भूमि उत्तराखंडभारत

मुहूर्तः 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 16 फरवरी 2026

Join WhatsApp

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल की सुबह आठ बजे से भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। रविवार को महाशिवरात्रि के पवित्र मौके पर बदरी-केदार मंदिर समिति के वेदपाठी व आचार्यों ने ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाने का मुहूर्त निकाला।

परंपरा के अनुसार, केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने कपाट खुलने के दिन और मुहूर्त की विधिवत की। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व 18 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर में भैरवनाथ की विशेष पूजा होगी। 19

महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर मंदिर में निकाला गया मुहूर्त

को बाबा केदार की चल विग्रह डोली ऊखीमठ से फाटा पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद डोली 20 को गौरीकुंड व 21 को धाम पहुंचेगी। 22 अप्रैल की सुबह आठ बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

पिछले वर्ष 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

पिछले वर्ष पूरे यात्रा काल में 16, 52,0 76 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे। बुधवार को केदारनाथ धाम में 5614 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदार धाम के कपाट 23 अक्टूबर को भैया दूज के अवसर पर बंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button