बहुभाषा टीचर एजुकेशन: अब एक से अधिक भाषा पढ़ा सकेंगे शिक्षक NCERT ला रहा है नया मॉडल
शैक्षणिक कौशल का विकास: NCERT अपनी यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और रिसर्च प्रोग्राम करने वाले छात्रों को एक से अधिक भाषाएं पढ़ाने के लिए जरूरी शिक्षण कौशल के लिए प्रशिक्षित करेगी।
रायपुर प्रवक्ता. कॉम 18 अक्टूबर 2026
टीचर एजुकेशन का एक नया मॉडल तैयार किया जा रहा है, जिसमें शिक्षकों को एक से ज्यादा भाषा पढ़ाने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) को अब ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा मिल गया है। ऐसे में NCERT अब ऐसे कोर्स शुरू कर सकती है, जिनमें बहुभाषा टीचर एजुकेशन भी शामिल हो।
किस तरह की चल रही है तैयारी
शिक्षकों के लिए नया मॉडल
टीचर एजुकेशन के इस नए मॉडल के तहत शिक्षकों को एक से अधिक भाषाओं में अध्यापन कराने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर जोर
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) में भाषाओं की पढ़ाई पर खासा जोर दिया गया है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।
शैक्षणिक कौशल का विकास
NCERT अपनी यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और रिसर्च प्रोग्राम करने वाले छात्रों को एक से अधिक भाषाएं पढ़ाने के लिए जरूरी शिक्षण कौशल (pedagogical skills) के लिए प्रशिक्षित करेगी।
अलग शिक्षकों की जरूरत नहीं
बहुभाषी शिक्षकों की मदद से स्कूल अब छात्रों को कई भाषाओं के विकल्प आसानी से दे सकेंगे, और हर भाषा के लिए अलग से शिक्षक रखने की बाध्यता नहीं रहेगी।






