एनएचएम कर्मचारियों को दो महीने से नहीं मिला है वेतन कैसे घर चलेगा साहब वेतन तो भुगतान करा दीजिए
मुख्यमंत्री से किया अनुरोध होली के पहले वेतन भुगतान करा दीजिए
रायपुर प्रवक्ता.कॉम 28 फरवरी 2026
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ( एनएचएम) के कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण वे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री डॉ अमित मिरी ने बताया कि होली जैसे वडे त्यौहार के नजदीक होने के बावजूद कर्मचारियों के चेहरों पर खशा के बजाय चिता साफ दिखाई दे रही है उन्हान कहा कि बढता महंगाई के इस दौर में विना . वेतन परिवार का भरण-पोषण, वद्ध माता पिता की दवाई घर का किराया, इस परीक्षा के बच्चों का स्कल का फीस,. अत्यंत कटिन हो गया है। कर्मचारियों के सामने अपने बच्चों एवं परिवार के लिए त्यौहार की वस्तएँ खरीद पाना भी संभव नहीं हो पा रहा है। यदि समय पर आवश्यक वेतन जारी नहीं हआ तो इस बार भी होली फीकी रहने की आशंका है। प्रदेश प्रवक्ता परन दास ने इसे दर्भाग्यपर्ण बताते हए कहा कि में वर्षभर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को ‘ ही त्यौहार क समय वेतन के लिए प्रतीक्षा करनी पड रही है। उन्होंने शासन एवं विभागीय अधिकारियों से कर्मचारियों की पीडा को गंभीरता से लेने की अपील की उन्होंने यह भी प्रश्न उठाया कि स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य सचिव एव उच्च अधिकारीयों द्वारा पर्व में दिए गए आश्वासनों के बावजद वेतन जारी करने में देरी क्यों हो रही है ? साथ ही एनएचएच कर्मचारियों की छ जायज मांगों को लंबित रखना उचित नहीं है। संघ ने स्पष्ट किया कि एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ हैं। यदि मजबरी में कर्मचारी आंदोलन या हडताल का रास्ता अपनाने को बाध्य होते हैं तो इसका सीधा प्रभाव प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर पडेगा। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ बज लाल पटेल ने शासन-प्रशासन से मांग है कि होली के पहले वेतन भुगतान कराने के संबंध में निर्देशित करने की कृपा करें।





