Newsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ बजट 2026

आतंक पर ओपी चौधरी का बड़ा प्रहार बस्तर से लिखा जाएगा अब शिक्षा का नया अध्याय अबूझमाड़ और जगरगुंडा में स्थापित होंगे एजुकेशन सिटी

700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123, 150 मॉडल स्कूल बनाये जाएंगे रायपुर में यूनिटी मॉल के निर्माण के लिए बजट में 93 करोड़ रुपये का प्रावधान करोड़ रुपये का प्रावधान, शिक्षा, कौशल और स्वावलंबन का संकल्प- बजट

Join WhatsApp




रायपुर प्रवक्ता.कॉम , 24 फरवरी 2026

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा प्रस्तुत बजट में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कई प्रावधान छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था मे ऐतिहासिक परिवर्तन लाएंगे। यह बजट वित्त मंत्री की शिक्षा के प्रति गहरी समझ एवं उनकी दूरदर्शिता को दर्शाता है। शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी। सुविधाओं के के विस्तार की बेहतरीन योजना बजट में दी गई है।

अबूझमाड़ और जगरगुंडा में नई एजुकेशन सिटी स्थापित की जाएगी

दंतेवाड़ा के सफल अनुभव के आधार पर अब अबूझमाड़ और जगरगुंडा में नई एजुकेशन सिटी स्थापित की जाएगी, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इन एजुकेशन सिटी में स्कूल, आईटीआई, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास, शिक्षक आवास सहित संपूर्ण शैक्षणिक इको-सिस्टम विकसित किया जाएगा। यह पहल बस्तर क्षेत्र के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को शिक्षा और अवसर के केंद्र में परिवर्तित करेगी।

अब बस्तर आतंक के लाल दौर को भूल कर छत्तीसगढ़ की शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय लिखने के लिय तैयार है । वित्त मंत्री की सकारात्मक सोच का निश्चित ही सकारात्मक परिणाम निकलेंगे।

व्यापम परीक्षा के लिए बनेगा वृहद परीक्षा के केंद्र

रायपुर मे व्यापम परीक्षा में छत्तीसगढ़ सहित आस पास के राज्यों से आने वाले छात्रों की सुविधा के लिए वृहद परीक्षा केंद्र के निर्माण का प्रावधान हो या फिर एस टी एस सी और ओबीसी छात्रों के लिए नवीन छात्रावास के निर्माण की स्वीकृति, बिलासपुर में प्रयास विद्यालय की प्रारंभ करना । यह बजट शिक्षा के क्षेत्र में बहुआयामी बदलाव लाने के लिए तैयार है।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बजट के संबंध में कहा है
राज्य सरकार ने बजट 2026-27 में शिक्षा और ग्रामोद्योग को विकास की मुख्यधारा में रखते हुए दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी प्रावधान किए हैं। विभागीय मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यह बजट प्रदेश की मानव पूंजी को सशक्त बनाने, युवाओं को गुणवत्तापूर्ण अवसर प्रदान करने और पारंपरिक कारीगरों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है, समग्र विकास, सशक्त नागरिक और आत्मनिर्भर प्रदेश।
 मॉडल स्कूलों से उत्कृष्ट शिक्षा की ओर बढ़ता प्रदेश
          शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और अधोसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु पीएम-श्री योजना के अंतर्गत लगभग 350 विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में “स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना” प्रारंभ की जा रही है, जिसके प्रथम चरण में 150 विद्यालयों का चयन किया गया है तथा इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जिन विद्यालयों में प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक तक एकीकृत परिसर हैं, वहां आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का विकास सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को समग्र और प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा मिल सके।
 हर बच्चे को सुरक्षित भवन, सुदृढ़ आधारभूत संरचना
         राज्य सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रदेश में कोई भी विद्यालय भवन-विहीन न रहे। बजट में 500 प्राथमिक, 100 मिडिल, 50 हाई स्कूल और 50 हायर सेकेंडरी स्कूल भवनों के निर्माण हेतु कुल 123 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह पहल न केवल छात्रों को सुरक्षित और अनुकूल शिक्षण वातावरण प्रदान करेगी, बल्कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच को भी सुदृढ़ बनाएगी। साथ ही, एनसीसी विद्यार्थियों के स्वल्पाहार की राशि को दोगुना करने के निर्णय युवाओं के मनोबल और अनुशासन को प्रोत्साहित करेगा।
 
मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यह बजट 2026-27 शिक्षा, कौशल विकास और पारंपरिक उद्योगों को सशक्त बनाकर प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। राज्य सरकार का संकल्प है कि हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और हर कारीगर को सम्मानजनक आजीविका का अवसर मिले, यही विकसित और समावेशी प्रदेश की आधारशिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button