Breaking NewsNewsTop Newsछत्तीसगढ़विधानसभा
राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में किया पौधा रोपण रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सदन को करेंगी संबोधित

रायपुर, प्रवक्ता. कॉम मार्च, 2025
छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अपनी स्थापना के 25 वर्ष में प्रवेश कर चुका है ।इस अवसर पर आज अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विधानसभा में राष्ट्रपति सदन को करेंगी संबोधित–
आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सदन को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू संबोधित करते हुए संसदीय परम्पराओं की जानकारी देंगी। आज उनकी उपस्थित बहुत महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर पक्ष और विपक्ष सहित अनेक प्रमुख हस्तियां उनको सुनने उपस्थित रहेंगे।