छत्तीसगढ़ प्रिंसिपल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्राचार्य शैक्षिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन शिक्षा मंत्री हुए शामिल

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 8 फरवरी 2026
आज रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में छत्तीसगढ़ प्रिंसिपल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्राचार्य शैक्षिक संगोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें गजेंद्र यादव शामिल हुए।
प्रदेश भर से प्राचार्य रहे उपस्थित –

इस शैक्षिक संगोष्ठी में प्रदेशभर से आए प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की। संगोष्ठी में सरकारी स्कूलों के बेहतर संचालन, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री ने इस दौरान सभी प्राचार्यों से आग्रह किया कि वे स्वयं कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों की उपस्थिति लें, शिक्षण प्रक्रिया की निगरानी करें तथा बच्चों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें।

कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सवाडा़ जी, छत्तीसगढ़ प्रिंसिपल एसोसिएशन के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला जी, रमाकांत झा जी, राकेश शर्मा जी, श्याम वर्मा जी एवं डॉ. शिरीष तिवारी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।





