राज्यसभा सचिवालय ने आप सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी दी जारी हुई अधिसूचना सभी बीजेपी के सदस्य बने

नई दिल्ली प्रवक्ता.कॉम 28 अप्रैल 2026
आम आदमी पार्टी (आप) के सात सांसदों को राज्यसभा सचिवालय से सोमवार को भाजपा में विलय की मंजूरी मिल गई। इसके साथ ही राज्यसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या 106 से बढ़कर 113 हो जाएगी। वहीं, आप के राज्यसभा सांसदों की संख्या महज तीन रह जाएगी।
बीते शुक्रवार को राघव चड्डा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक नेप्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्यसभा में आप के सात राज्यसभा सांसदों का भाजपा में विलय करने का ऐलान किया था। राघव चड्डा ने इसे ‘आप’ के दो-तिहाई से ज्यादा सांसदों का भाजपा में विलय बताया। इन सांसदों ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर विलय की अनुमति मांगी
राज्यसभा सचिवालय ने सोमवार को मंजूरी देते हुए अधिसूचना जारी की
थी। ऐसे में सोमवार को राज्यसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी करइस विलय को मंजूरी दे दी।
इससे पहले राघव चड्डा ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने भाजपा में विलय कर लिया है। सात राज्यसभा सांसदों ने उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के अध्यक्ष को सौंपा गया था। मैंने दो अन्य सांसदों के साथ व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षरित दस्तावेज सौंपे।





