Newsछत्तीसगढ़श्रद्धांजलि
तीजन बाई के निधन पर शिक्षक संघ ने जताया शोक दी श्रद्धांजलि

दुर्ग/ भिलाई प्रवक्ता. कॉम 5 जुलाई 26
छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ प्रमुख धरमदास बंजारे ने कहा पंडवानी जगत में एक युग का अंत हुआ महान पंडवानी कलाकार पदम श्री पदम विभूषण डॉ तीजन बाई ने आजीवन पंडवानी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया देश विदेश में भारतीय कला संस्कृति गौरांवित किया आज भी विद्यार्थी डॉ तीजन बाई के जीवंत पंडवानी कापालिक शैली को पढ़ रहे हैं डॉ तीजन बाई ने अपने जीवन में अनेकों पंडवानी कलाकार को पंडवानी दिखाया हैं उनके द्वारा पंडवानी सीखे कलाकार ने भी बहुत नाम कमाया है छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष धरमदास बंजारे एवं संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा यह हमारे छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है कलाजगत में शोक लहर है।





