टी 20 मेंस वर्ल्डकप 2026 चैंपियन बनी टीम इंडिया लगातार दूसरी बार विश्वकप जीतकर रचा इतिहास जीत की जश्न में डूबा देश अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया
2007 में महेंद्र सिंह धोनी ,2024 में 17 साल बाद रोहित शर्मा ने दिलाई ट्रॉफी ,अब 2026 में सूर्य कुमार यादव ने रचा इतिहास
अहमदाबाद( रिपोर्टिंग )
प्रवक्ता.कॉम 8 मार्च 2026
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2026 टी 20 वर्ल्डमेंस क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया । मैच में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य दिया है।

आज के मैच की शुरुवात कुछ इस तरह से हुई 18 गेंद में 50 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा ने शानदार फॉर्म ने वापसी करते हुए । युवराज सिंह के बाद सबसे तेज फिफ्टी बनाई।
अहमदाबाद में संजू सैमसन के साथ पारी की शुरूआत करने एक बार फिर अभिषेक शर्मा उतरे पहले 6 ओवर में भारतीय टीम ने जबर्दस्त प्रहार किया। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 52 रन बनाकर बेहतरीन शुरुआत दी .
नम्बर तीन पर ईशान किशन बैटिंग के लिए आए।8.1 ओवरों में भारत ने 111 रन बना लिए थे। संजू सैमसन ने 46 गेंद में 89 रन बनाए।ईशान किशन ने 23 गेंद में 50 रन बनाए उन्होंने बेहतरीन पारी खेली।जिमी नीशम ने सूर्य कुमार यादव को पहली ही गेंद में आउट कर दिया । रचिन रविंद्र ने बेहतरीन कैच लिया।
भारत ने 20 ओवर में शिवम दुबे ने लगातार दो छक्के मार दिए। जिमी नीशम आखिरी ओवर में महंगे साबित हुए । भारत में 19.4 गेंद में 251 का आंकड़ा पार कर लिया ।15 ओवरों भारत ने 203 रन बना लिए थे
भारत ने जीत के लिए न्यूजीलैंड को 255 रन बनाए । यह टी 20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा टोटल है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रन बनाने होंगे।
जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन ही बना सकी।
जवाब में न्यूजीलैंड की टीम रन बना सकी ।भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी 20 विश्वकप 2026, को जीत लिया।
टी 20 वर्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड का पिछला इतिहास
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला बेहद एकतरफा रहा है, जिसमें कीवी टीम (न्यूजीलैंड) का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है। भारत ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को कभी नहीं हराया है। दोनों टीमें अब तक 3 बार टी20 वर्ल्ड कप (2007, 2016, 2021) में भिड़ चुकी हैं और तीनों बार न्यूजीलैंड ने ही जीत दर्ज की है। लेकिन इस बार टीम इंडिया ने इस
जीत के हीरो रहे – आज फाइनल में जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन तीनों ने 50 जड़े। ईशान किशन के बेहतरीन कैच , अक्षर पटेल ने 3 और बुमराह ने 4 विकेट लिए उनकी अहम गेंदबाजी का जीत में अहम योगदान रहा। फाइनल में सबसे सफल गेंदबाज रहे जसप्रीत।
चेस के लिए उतरे न्यूजीलैंड की टीम का प्रदर्शन·
न्यूजीलैंड की तरफ से पारी की शुरूआत करने के लिए टिम साइफर्ट और एलन उतरे ।अर्शदीप ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। फिन एलन को अक्षर पटेल ने जल्द ही आउट कर दिया। रचिन रविंद्र को 1 रन के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने अपने पहली ही गेंद पर ईशान किशन के हाथों आउट कर दिया। यह एक शानदार कैच था।
पावर प्ले में न्यूजीलैंड ने बैक टू बैक तीन विकेट खो चुके थे। अक्षर पटेल ने डेरेल मिचेल को आउट किया। न्यूजीलैंड ने 13 ओवरों में अपने महत्वपूर्ण 6 विकेट गंवा दिए थे। जिमी नीशम को जसप्रीत बुमराह ने 16 वें ओवर में 7 के स्कोर पर आउट किया , इसी ओवर में मैथ्यू हेनरी को शून्य पर चलता कर दिया, तब न्यूजीलैंड ने141 रन बनाए थे। बुमराह ने शानदार 4 विकेट लिए ।
गृह मंत्री परिवार के संग स्टेडियम में मैच देखते रहे –

टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल को देखने के लिए गृह मंत्री अमित शाह परिवार के साथ आए । बार बार उन्हें स्क्रीन पर। दिखाया गया। उन्होंने विनर साइन दिया।
सचिन , धोनी , रोहित, कोहली ने दी जीत पर दी बधाई
इस जीत पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गजों ने भारतीय टीम को जीत की बधाई देते हुए अपनी प्रतिक्रिया एवं शुभकामनाएं एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है।
प्रधानमंत्री ने भी टी ए वर्ल्डकप 2026 की जीत की बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ये पक्के इरादे की जीत है।






