New delhiNewsकाम की खबर

ग्राहकों से लुट पर टेलीकॉम मंत्री ने दिए निर्देश 28 दिन की जगह 30 दिन के रिचार्ज प्लान देने होंगे संसद में आप सांसद राघव चड्ढा ने उठाया था मुद्दा

नई दिल्ली प्रवक्ता कॉम

Join WhatsApp

मोबाइल कंपनियां अब 28 दिन का नहीं, बल्कि पूरे 30 दिन का रिचार्ज प्लान देंगी। केंद्र सरकार ने इस संबंध में सभी मोबाइल कंपनियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अब तक कंपनियां 28 दिन का प्लान देती थीं, जिसके कारण उपभोक्ताओं को साल में 12 के बजाय 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता था। इस प्लान से यूजर्स

का खर्च बढ़ जाता है और उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है। अब इस मुद्दे पर संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन वाले प्लान को ज्यादा प्रमोट करने के लिए प्रेरित कर रही है। हाल ही में आप सांसद राघव चड्ढा ने सदन में इस मामले को पुरजोर तरीके से उठाया था।

आप सांसद ने राज्यसभा में उठाया मामला

मोबाइल फोन रिचार्ज का बचा डेटा अगले दिन जोड़ें, खत्म न होः चड्ढा

राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने टेलीकॉम कंपनियों की विवादास्पद नीति पर तीखा हमला बोला है। – उन्होंने टेलीकॉम कंपनियों से पूछा है कि इस्तेमाल न होने वाला डेटा आधी रात को क्यों खत्म हो जाता है। रिचार्ज प्लान में बचा हुआ मोबाइल डेटा अगले साइकिल में कैरी-फॉरवर्ड करने की सुविधा दी जानी चाहिए। – ताकि ग्राहक जिस डेटा के पैसे दे चुके हैं, – उसे इस्तेमाल कर सकें। चड्डा ने राज्यसभा – में शून्य काल के दौरान कहा कि हमें उस – डेटा का इस्तेमाल करने की अनुमति मिलनी चाहिए, जिसके लिए हमने भुगतान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button