Breaking NewsCm news chhattisgarhNew delhiTop Newsकेन्द्रीय गृह मंत्रीछत्तीसगढ़
Trending

लाल आतंक के अंत की संसद में हुई घोषणा देश और दुनिया अब इतिहास में याद रखेगी 31 मार्च 2026 के दिन बस्तर में शांति और विकास का सूर्योदय हुआ है छत्तीसगढ़ के सीएम ने जारी किया वीडियो संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस सफलता के लिए सदन में सुरक्षा बल, पुलिस और आदिवासी जनताको सैल्यूट भी किया। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय , विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और गृह मंत्री विजय शर्मा ने ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा ।

Join WhatsApp

नई दिल्ली

प्रवक्ता.कॉम 31 मार्च 2026

भारत नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में यह ऐतिहासिक ऐलान किया। सरकार द्वारा तय की गई 31 मार्च, 2026 की समयसीमा से ठीक एक दिन पहले शाह ने सदन में आंकड़ों के साथ दावा किया कि दशकों पुराना लाल आतंक अब इतिहास बन चुका है। उन्होंने सुरक्षा बलों के शौर्य और मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को इस सफलता का श्रेय दिया।

गृह मंत्री अमित शाह नियम 193 के तहत संसद में बोले

सदन में वामपंथी उग्रवाद से देश को मुक्त कराने के प्रयासों पर नियम 193 के तहत हुई चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अब हम कह सकते हैं कि देश नक्सलमुक्त हो गया है। शाह ने देश में नक्सलवाद के लिए कांग्रेस और वामपंथी विचारधारा को जिम्मेदार ठहराते हुए साफ किया कि नक्सलवाद विकास की कमी और अन्याय के कारण नहीं, बल्कि विचारधारा के

लोकसभा में सोमवार को चर्चा का जवाब देते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा विपक्ष की नीतियों के चलते यह पनपा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीति और दृढ़ इच्छाशक्ति की वजह से यह संभव हुआ है। शाह ने इस सफलता के लिए सदन में सुरक्षा बल, पुलिस और आदिवासी जनताको सैल्यूट भी किया।

जो हथियार उठाएगा, कीमत चुकाएगा :

गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और उसकी सरकारों, नेतृत्व कोनक्सलवाद को पनपने के लिए जिम्मेदार ठहराया। शाह ने लगभग डेढ़ घंटे के जबाब में दो टूक कहा कि जो हथियार उठाएगा उसका हिसाब चुकता होगा। चर्चा उसी से होती है जो हथियार डालता है। जो गोली चलाता है उसे गोली से ही जबाब दिया जाता है, यही मोदी सरकार की नीति है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज एक्स पर ट्वीट कर लिखा है

आज 31 मार्च का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है, छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो रहा है। इसके लिए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह जी को छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से बहुत धन्यवाद। उन्होंने वीडियो भी जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने एक्स पर लिखा

माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं माननीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी के सशक्त मार्गदर्शन में आज छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त हो चुका है।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने एक्स पर आज लिखा

आज 31 मार्च 2026 एक ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज हो चुका है। जिस संकल्प को माननीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी ने लिया था, वह आज साकार होता दिखाई दे रहा है—बस्तर में अब सशस्त्र नक्सलवाद के लिए कोई स्थान नहीं बचेगा।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्थानीय नेतृत को भी इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद दिया है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी की तरफ से एक्स पर ट्वीट करके लिखा गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button