
कबीरधाम/ पंडरिया प्रवक्ता.कॉम 28 मार्च 2026
धूल से परेशान हो रहे नगरवासी,निर्माणाधीन सड़क पर नहीं डाल रहे पानी।अधिकारी भी नहीं दे रहे ध्यान।
पंडरिया-नगर में इन दिनों मुंगेली रोड रेहुटा के पास पेट्रोल पम्प से रौहा तक करीब तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।जिसमें जिप्सम युक्त गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है।जिसमें वाहनों के चलने से गिट्टी में मिले जिप्सम(सीमेंट)के धूल हवा में उड़ रहे हैं।जो श्वास द्वारा लोगों के शरीर मे पहुंचकर नुकसान पहुंचा रहे हैं।वहीं आस-पास स्थित घरों में धूल की परत जम रही है।ठेकेदार द्वारा किसी- किसी दिन अपर्याप्त मात्रा में पानी तराई की जाती है।मुंगेली मार्ग में तो कई दिनों तक पानी नहीं डाला जाता है।जबकि सड़क में दो से तीन बार पानी तराई की आवश्यकता है।यही हाल रहा तो निर्माण पूरी होते तक अनेक लोग विशेष रूप से दमा से प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा वहीं स्वस्थ्य लोग बीमार हो जाएंगे।नगर से गुजरने वाले जनप्रतिनिधि व अधिकारी को आम लोगों की इस समस्या से कोई मतलब नहीं है।सड़क पर धूल के कारण सामने से आ रहे वाहन भी दिखाई नहीं देता हैं।

बेपरवाह ठेकेदार और गैर जिम्मेदार विभागीय अधिकारी
ठेकेदार के इंजीनियर सहित अधिकारी से संपर्क करने पर इस समस्या का हल नहीं हो रहा है।अधिकारी इस समस्या को दूर करने ठेकेदार को निर्देशित भी नहीं कर पा रहे हैं।मांग करने वाले लोगों को ही ठेकेदार से बात करने की बात कह रहे है।ऐसी स्थिति में सड़क की गुणवत्ता पर लोग संदेह वव्यक्त कर रहे हैं।जल्द ही नगर व मुहल्ले वासी द्वारा सड़क बंद करने की योजना बनाई जा रही है। नेशनल हाईवे के एसडीओ ए आर पैगवार से पानी तराई के बारे में पूछने पर ठेकेदार या उनके लोगों से संपर्क करने की बात कही गई।जबकि सड़क निर्माण का कार्य देख रहे विक्रम दास विगत दो दिनों से पानी डलवाने की बात कह रहे हैं।जबकि शुक्रवार व शनिवार को पानी तराई नहीं की गई है।





