पीएम आवास योजना पर रायपुर प्रेस क्लब में सियासी घमासान: भूपेश बघेल और विजय शर्मा के बीच 80 मिनट तक चली तीखी बहस दोनों नेताओं एक्स पर किया पोस्ट

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 15 सितम्बर 2026
विजय सिंह ठाकुर
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंगलवार को उस वक्त ऐतिहासिक मोड़ देखने को मिला, जब सत्ता पक्ष और विपक्ष के दो दिग्गज नेता प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के आंकड़ों पर सीधी बहस करने रायपुर प्रेस क्लब के मंच पर आमने-सामने आ गए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा के बीच यह ओपन डिबेट करीब 80 मिनट (1 घंटे 20 मिनट) तक चली। दोनों नेताओं ने योजना के क्रियान्वयन और आंकड़ों को लेकर एक-दूसरे पर जमकर वार-पलटवार किए।
डिबेट के प्रमुख बिंदू और बयान

भूपेश बघेल के दावे और आरोप:
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में लगभग 7 लाख पीएम आवास स्वीकृत और निर्मित किए गए
वर्ष 2020-21 में 1.97 लाख से अधिक का लक्ष्य था, जिसमें से 1.22 लाख आवास पूरे कराए गए।कोरोना काल में केंद्र सरकार से अपेक्षित राशि जारी नहीं की गई और योजना का आधिकारिक पोर्टल बंद कर दिया गया, जिससे काम प्रभावित हुआ।
विजय शर्मा का पलटवार:
केंद्र सरकार और भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार राज्य में 17.75 लाख आवास पूर्ण किए जा चुके हैं।
वर्तमान विष्णुदेव साय सरकार ने 18 लाख मकानों के निर्माण का संकल्प लिया और स्वीकृति दी।पोर्टल बंद होने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि कोरोना काल में भी केंद्र से पैसा आ रहा था।उन्होंने टी.एस. सिंहदेव के पुराने इस्तीफे का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर गरीबों के मकान रोके थे। बहस के दौरान तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आंकड़े जांचने के लिए “Grok (AI) से पूछिए, सच सामने आ जाएगा”।एगा”।
अव्यवस्था को लेकर पत्रकारों की नाराजगी और बहस के बाद का सियासी पारा
बहस के दौरान प्रेस क्लब परिसर में लाइव डिबेट की कवरेज और बैठने की व्यवस्था को लेकर अव्यवस्था फैल गई। इस पर वहां मौजूद वरिष्ठ पत्रकारों ने अपनी कड़ी नाराजगी जताई और मंच के सामने विरोध भी दर्ज कराया। 80 मिनट की लंबी बहस के बाद भी दोनों नेता एक-दूसरे के तर्कों से असहमत नजर आए। डिबेट खत्म होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर भी जुबानी जंग जारी रही। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तंज कसा कि “अगली बार किसी समझदार को भेजना, छोटा रिचार्ज रील के लिए ही ठीक है।” दूसरी ओर, विजय शर्मा ने कहा कि “पूर्व सीएम ने आंकड़ों की बाजीगरी कर गरीबों का हक मारा है, जिसका जवाब जनता दे चुकी है।”
गृह मंत्री ने इस संबंध में x पर पोस्ट कर दी जानकारी
इस संबंध में उन्होंने लिखा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री आवास के संबंध में आधिकारिक तौर पर इस डिबेट के बाद लिखा
पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के बीच खुली बहस हुई
पहली बार दो शीर्ष दिग्गज आमने-सामने:
आमतौर पर रायपुर प्रेस क्लब में राजनेता अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं या केवल पत्रकारों के तीखे सवालों के जवाब देते हैं। लेकिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री (भूपेश बघेल) और मौजूदा उपमुख्यमंत्री/गृहमंत्री (विजय शर्मा) का एक साथ एक ही मंच पर बैठकर किसी सरकारी योजना के आंकड़ों पर सीधे बहस करना पहला मामला है।
खुली चुनौती और सीधी बहस:
आमतौर पर राजनीतिक बहसें टीवी न्यूज स्टूडियो के एंकर-नियंत्रित माहौल में होती हैं। लेकिन किसी सार्वजनिक मंच और प्रेस क्लब के तटस्थ परिसर में दो विरोधी दलों के शीर्ष नेताओं का आमने-सामने आकर 80 मिनट तक तथ्यों और फाइलों पर सीधी डिबेट करना छत्तीसगढ़ की राजनीति में पहले कभी देखने को नहीं मिला।





