खबर का असर: भारी बारिश के बीच CM विष्णु देव साय का ऐलान, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश
BREAKING: 'प्रवक्ता.कॉम' ने उठाई आवाज, CM ने लिया संज्ञान—छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण कल स्कूलों में छुट्टी
रायपुर / प्रवक्ता.कॉम 25 सितम्बर 2026
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच छात्रों की सुरक्षा और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए ‘प्रवक्ता.कॉम’ द्वारा सुबह से प्रमुखता से उठाई गई आवाज का बड़ा असर देखने को मिला है। मीडिया की इस पहल का संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने ‘X’ पर जारी किया संदेश:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, “छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए कल (26 सितंबर) को सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।”
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अभिभावकों और नागरिकों से अपील करते हुए कहा है, “अभिभावक बच्चों को घर पर ही रखें। सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।”
छात्रों और अभिभावकों को मिली बड़ी राहत: प्रवक्ता. कॉम ने छात्रों की सुरक्षा और शिक्षकों की समस्याओं को देखते हुए सुबह से ही इस संबंध में सरकार और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संवेदनशीलता से निर्णय लेते हुए अवकाश की घोषणा की।


भारी बारिश और जलभराव के बीच सुबह से ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही थी। ‘प्रवक्ता.कॉम’ ने छात्रों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार और प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था। मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए 26 सितंबर को अवकाश घोषित किए जाने से लाखों छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।






