Top Newsकाम की खबरछत्तीसगढ़वित्तीय आदेश/ निर्देश/ बजट आवंटन
Trending

पेंशनभोगियों के लिए राहत की खबर: राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से पहले छत्तीसगढ़ सरकार करेगी अग्रिम पेंशन का भुगतान कर्मचारियों के वेतन पर पड़ेगा असर

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के चलते पेंशनभोगियों को मिलेगा अग्रिम पेंशन भुगतान

​रायपुर प्रवक्ता.कॉम 26 सितंबर 2026

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने आगामी राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए राज्य के सभी पेंशनभोगियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बैंक सेवाओं में होने वाली संभावित बाधा से बचाने के लिए राज्य सरकार ने सितंबर माह की पेंशन का भुगतान समय से पहले (अग्रिम) करने के आदेश जारी कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ शासन के कर्मचारियों का वेतन हड़ताल से अप्रभावित होने की आशंका है इस महीने उन्हें समय पर वेतन मिलने में विलंब की स्थिति बन सकती है।

​

बैंकों की है राष्ट्रव्यापी हड़ताल

28 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने सभी पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी घोषणा की है। बैंक हड़ताल के कारण पेंशन वितरण में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए, इसके लिए वित्त विभाग ने सितंबर 2026 की पेंशन 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को ही वितरित करने का निर्णय लिया है।

​वित्त विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार:

अग्रिम भुगतान की व्यवस्था:

25 सितंबर 2026 को दिया जाने वाला यह पेंशन भुगतान ‘अग्रिम भुगतान’ (Advance Payment) माना जाएगा।

समायोजन की प्रक्रिया:

पूरे माह के अंतिम निर्धारण के बाद यदि किसी भी प्रकार का समायोजन (Adjustment) आवश्यक होता है, तो उसे बिना किसी अपवाद के अक्टूबर 2026 की पेंशन से पूरा किया जाएगा।

​त्वरित कार्रवाई के निर्देश:

वित्त विभाग के संचालक बजट एवं उपसचिव (ऋषभ कुमार पाराशर) द्वारा जारी इस आदेश में संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अधीनस्थ कार्यालयों और संबंधित बैंक शाखाओं को इस व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने के लिए सूचित करें।

​इस फैसले से राज्य के हजारों पेंशनभोगियों को हड़ताल के दौरान होने वाली वित्तीय परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button