टीईटी पर बड़ी राहत की उम्मीद भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों से मांगी जानकारी डीपीआई ने छत्तीसगढ़ में जिलों से जानकारी देने लिखा पत्र

रायपुर प्रवक्ता. कॉम 13 मार्च 2026
लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिलों से टीईटी पास शिक्षकों की जानकारी मंगाई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने आज एक पत्र जारी किया है जिसमें भारत सरकार के निर्देश का लेख है ।
टीई टी पर मिल सकती है बड़ी राहत – टी ई टी के संबंध में देश भर में हो रहे विरोध एवं सुप्रीम कोर्ट में राज्यों के द्वारा लग रहे पुनर्विचार अपील एवं राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक संगठनों के द्वारा। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री धमेंद्र प्रधान से मुलाकात के बाद मिले आश्वासन के चलते पूरे देश से जानकारी मंगाई गई है । शिक्षकों को जल्द ही बड़ी राहत इस मुद्दे पर मिलने की संभावना है।
डीपीई के पत्र में क्या है ?
आज जारी पत्र क्रमांक / स्था.03 / टी.ई.टी./2026/24 प्रति,नवा रायपुर, दिनांक 13/03/2026
समस्त संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग छत्तीसगढ़, समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, छत्तीसगढ़ को जारी पत्र के तहत
कार्यरत शिक्षकों (प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर) के टी.ई.टी. अर्हता की जानकारी प्रदान करने को कहा गया है ।
इस पत्र में भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय का पत्र क्रमांक 3-3/2024-IS.20, दि. 31.12.2025 का लेख किया गया है ।
इस पत्र के अनुसार डीपीआई ने लिखा है

उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि भारत सरकार के संदर्भित पत्र द्वारा राज्य के शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर में कार्यरत शिक्षकों की टी.ई.टी. अर्हता संबंधी जानकारी निर्धारित प्रपत्र-01 एवं 02 में चाही गई है।
उक्त के अनुक्रम में समस्त जिला शिक्षा अधिकारी अपने संयुक्त संचालक कार्यालय को जानकारी दिनांक 17.03.2026 तक उपलब्ध करायेगें एवं दिनांक 18.03.2026 तक सभी संयुक्त संचालक जानकारी एकजाई कर संचालनालय को हॉर्ड एवं साफ्ट कॉपी में ई-मेल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
यह निर्देश उपसंचालक के द्वारा जारी की गई है।
निर्धारित प्रपत्र में मांगी गई है जानकारी
डीपीआई ने
प्रपत्र -1

प्राथमिक स्तर (1-5) के शिक्षकों की टीईटी संबंधी जानकारी

प्राथमिक स्तर (1-5) में कुल कार्यरत संख्या (प्रधानपाठक सहायक शिक्षक)
वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त एवं वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों की संख्या
वर्ष 2011 के बाद नियुक्त एवं वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों की संख्या
वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त एवं वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों में से TET उत्तीर्ण की संख्या
3
वर्ष 2011 से पश्चात नियुक्त एवं वर्तमान मे कार्यरत शिक्षकों में से TET उत्तीर्ण की संख्या 8
Teachers aged 21-25 years
Teachers aged 26-30 years
Teachers aged 31-35 years
Teachers aged 36-40 years
Teachers aged 41-45 years
Teachers aged 46-50 years
Teachers aged 51-55 years
Teachers aged 56-60 years
Teachers aged Above 60 years
सरकर ने विधानसभा में दी जानकारी 80 हजार शिक्षकों को करना है टेट पास
सरकार विधानसभा के बजट सत्र में जानकारी दी है जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ में 80 हजार 500 शिक्षकों को टीईटी की परीक्षा उत्तीर्ण करना है।






